सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में Lt Gen Daljit Singh ने DGAFMS का पदभार संभाला
Lt Gen Daljit Singh DGAFMS का पदभार संभाल चुके हैं। बता दें कि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक का पद इंडियन मिलिट्री में सबसे टॉप पोस्ट है, यानी दलजीत सिंह ने सेना के शीर्ष चिकित्सक के रूप में कार्यभार संभाला।

Lt Gen Daljit Singh DGAFMS: लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह ने बुधवार को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। भारत के सबसे वरिष्ठ सैन्य चिकित्सक की नियुक्ति और उनके पद संभालने की जानकारी इस मामले से परिचित शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने दी।
मिलिट्री के मेडिकल प्रोफेशन में शीर्ष पद पर पदोन्नत होने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) के रूप में कार्यरत थे। लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्हें दिसंबर 1983 में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) में नियुक्त किया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से बाल रोग में मास्टर डिग्री और पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ से नियोनेटोलॉजी में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।
लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह के महानिदेशक बनने पर हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुछ पिछली नियुक्तियों में 7 वायु सेना अस्पताल, कानपुर की कमान भी शामिल रही है। इसके अलावा कई और पदों पर वे सेवाएं दे चुके हैं-
- HQ Central Air Command, इलाहाबाद में प्रधान चिकित्सा अधिकारी
- Integrated Defence Staff (Medical) में असिस्टेंट चीफ।
- HQ Integrated Defence Staff, New Delhi में भी असिस्टेंट चीफ रहे।
- वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में वायु सेना के सहायक (चिकित्सा) प्रमुख।
लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को करीब डेढ़ साल पहले नवंबर 2021 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मानद सर्जन नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications