गुजरात में LSD बीमारी का कहर, सैकड़ों गायों की मौत
गुजरात के भुज जिले में जानवरों में खासतौर पर गायों में एलएसडी (Lysosomal Storage Disorders) नामक बीमारियों का कहर है। जिसके चलते सैकड़ों गायों की मौत हो गई।
राजकोट, 01 अगस्त : गुजरात के भुज जिले में जानवरों में खासतौर पर गायों में एलएसडी (Lysosomal Storage Disorders) नामक बीमारियों का कहर है। जिसके चलते सैकड़ों गायों की मौत हो गई। सरकार ने इसके बचाव के लिए गायों को टीके लगवा रही है। लेकिन मौतों की संख्या बढ़ ही रही है। गायों के सड़ते शव से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। शवों की बदबू और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

शवों के निस्तारण नहीं होने से भुजवासी काफी परेशान हैं। खुले में पड़ी सैकड़ों मृत गायों के वीडियो शनिवार को सामने आए, नगर पालिका भी इसे हटाने में बौने साबित हो रहा है। वहीं, राजकोट और जामनगर के प्रभावित गांवों में भी नजारा कुछ अलग नहीं है, जहां दिन-ब-दिन गायों की लाशें इकट्ठी हो रही हैं।
अबतक एक हजार से अधिक जानवरों की मौत
सूत्रों ने बताया कि तीनों जिलों में ज्यादातर शव 24 घंटे से ज्यादा समय से दफन नहीं हैं। भुज नगर पालिका का शव डंपिंग स्थल कस्बे से महज एक किमी दूर है और लोगों के लिए दुर्गंध असहनीय हो गई है। भुज नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम ठक्कर ने कहा कि आम तौर पर हम शवों को जल्दी से हटा देते हैं लेकिन बारिश होने के चलते हम गड्ढे नहीं खोद पा रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कच्छ में कुल 37000 जानवर एलएसडी से संक्रमित हुए और 1,010 की मौत हुई। सरकार ने 1.65 लाख पशुओं का टीकाकरण किया है।
यह भी पढ़ें- 10 गुना बड़ी गाय पर भारी पड़ी छोटी सी बिल्ली, एक पंजे में ऐसे कर दिया ढेर, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications