Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

10 गुना बड़ी गाय पर भारी पड़ी छोटी सी बिल्ली, एक पंजे में ऐसे कर दिया ढेर, Video Viral

नई दिल्ली, 21 जुलाई: सोशल मीडिया पर वीडियोज की भरमार है। फनी, वाइल्ड लाइफ, डांस और भी कई तरह की वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है, जिसमें से कुछ हैरान कर देने वाले तो कुछ ऐसी होती हैं, जिसको देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुकती। अब ऐसा ही एक वीडियो को इन दिनों इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है, जिसमें एक छोटी सी बिल्ली के आगे एक गाय सरेंडर करती नजर आ रही है। बिल्ली के पंजे से घबराकर गाय को ऐसा हाल हुआ है, जिसको देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

 गाय पर भारी पड़ी बिल्ली

गाय पर भारी पड़ी बिल्ली

हाथी के आगे चींटी और शेर के साथ चूहे की कहानी तो आपने सब ने सुनी होगी। अब सोशल मीडिया पर बिल्ली और गाय की एक वीडियो इस कदर वायरल हो गई है, कि लोगों को इस वीडियो को देखने के बाद अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। खुद से कई गुना बड़े जानवर गाय को बिल्ली ने एक पल में ऐसा ढेर किया कि गाय जमीन से कई फीट तक उछलकर नीचे धड़ाम से गिर गई।

गाय और बिल्ली की वीडियो वायरल

गाय और बिल्ली की वीडियो वायरल

दरअसल, वायरल वीडियो में एक बिल्ली गाय के पास खड़ी नजर आ रही है। दोनों एक दूसरे के आमने-सामने है। बिल्ली को देखकर गाय उसके पास जाने की कोशिश करती है, लेकिन बिल्ली कुछ ऐसा कर देती है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर हक्के-बक्के रह गए। बिल्ली के आगे गाय इतनी डर गई कि आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है।

बिल्ली ने पंजे से दिया गाय को चकमा

बिल्ली ने पंजे से दिया गाय को चकमा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्ली और गाय एक दूसरे के पास है। ऐसे में गाय उसकी तरफ देखते हुए आगे बढ़ रही है, इतने में ही बिल्ली अपना पंजा उठाकर जोरदार तरीके से मारती है, जिसके बाद गाय उछलकर काफी दूर जाकर गिरती है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर हैरान नजर आ रहे हैं। बिल्ली अपने पंजे से बड़े आकार की गाय को चकमा दे देती है।

कई फीट ऊंची हवा में छलांग लगाकर गिरी गाय

कई फीट ऊंची हवा में छलांग लगाकर गिरी गाय

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो जमकर वायरल हो चुका है। खबर लिखने तक इस वीडियो 7.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है। वहीं यूजर हैरान है कि आखिर कैसे इतने बड़ा जानवर बिल्ली से डर गया। आप भी देखिए, गाय का बिल्ली से डरने का यह वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+