LPG पोर्टबिलिटी: गैस एजेंसी की सर्विस नहीं पसंद तो शौक से बदल दीजिए

इसके तहत एलपीजी ग्राहकों को उनकी मर्जी के मुताबिक वितरक एजेंसी से गैस कनेक्शन लेने की इजाजत दी जाएगी। अभी ग्राहकों को गैस एजेंसी बदलने की छूट नहीं है। ऐसे में ग्राहक खराब सेवा के बावजूद एक ही एजेंसी से गैस लेने को विवश रहते हैं। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को कहा गया कि पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली शनिवार को बेंगलुरू में एक समारोह में बिक्री और एलपीजी पोर्टेबिलिटी योजना को विधिवत रूप से शुरू करेंगे। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली इस स्कीम की शुरुआत पांच अक्टूबर को बेंगलूर में करेंगे। अब ग्राहक एक एजेंसी को छोड़ कर दूसरे एजेंसी की सेवा ले सकते हैं।
जिन शहरों में इस स्कीम को अभी लागू किया जा रहा है उनमें पटना, लखनऊ, कानपुर, जालंधर, रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून भी शामिल हैं। ग्राहक एक एजेंसी को छोड़ कर दूसरे एजेंसी का कनेक्शन लेने का आवेदन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इससे गैस एजेंसियों के बीच प्रतिस्पद्र्धा बढ़ेगी जिससे सेवा का स्तर सुधरेगा। दूसरी तरफ सरकारी तेल विपणन कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर पायलट आधार पर उपलब्ध किए जाएंगे।
छोटे एलपीजी सिलेंडर देने की स्कीम फिलहाल देश के पांच महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूर में लागू की जा रही है। इन शहरों के ग्राहकों को आसानी से इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए बहुत कम कागजी कार्रवाई की जरूरत होगी। इससे रसोई गैस की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications