Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG New Rules: बदल जाएगा आपका गैस कनेक्शन? PNG से इनकार किया तो क्या कट जाएगी LPG सप्लाई, समझें क्या है नियम

LPG New Rules 2026: भारत में गहराते ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर एक क्रांतिकारी और कड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026' जारी किया है।

इस नए कानून के तहत, जिन रिहायशी इलाकों में पाइपलाइन (PNG) की सुविधा पहुंच चुकी है, वहां रहने वाले लोगों के लिए पीएनजी कनेक्शन लेना अब अनिवार्य होगा।

lpg-new-rules-2026-govt-mandates-png-connections

यदि उपभोक्ता निर्धारित समय-सीमा के भीतर पीएनजी पर स्विच नहीं करते हैं, तो उनके घर की एलपीजी (LPG) सप्लाई 3 महीने के भीतर स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।

LPG Crisis के बीच क्यों लिया गया यह कड़ा फैसला?

सरकार के इस कदम के पीछे कई रणनीतिक और आर्थिक कारण हैं। दरअसल, ईरान-इजरायल युद्ध के कारण हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नाकेबंदी और खाड़ी देशों में गैस सुविधाओं को हुए नुकसान से भारत में एलपीजी की भारी कमी हो गई है।

सरकार केवल एलपीजी पर निर्भरता कम करके पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देना चाहती है, ताकि वैश्विक सप्लाई चेन में रुकावट आने पर भी भारतीय रसोई ठंडी न पड़ें। उन क्षेत्रों से एलपीजी सप्लाई को मुक्त करना जहां पाइपलाइन मौजूद है, ताकि उस गैस को दूर-दराज के गांवों और उन इलाकों में भेजा जा सके जहां अभी बुनियादी ढांचा नहीं है।

Petroleum Ministry का नया आदेश क्या कहता है?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश, 2026' जारी किया है। यह आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत लाया गया है। इसका उद्देश्य पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में तेजी लाना, मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाना, ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना और LPG से PNG की ओर बदलाव को बढ़ावा देना है।

LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट

सरकार ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए कई अहम प्रावधान किए हैं। पाइपलाइन बिछाने के काम में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के तहत कई कड़े प्रावधान किए हैं-

राइट ऑफ वे (Right of Way): सार्वजनिक अधिकारियों को पाइपलाइन बिछाने की अनुमति एक निश्चित समय में देनी होगी। यदि वे समय पर जवाब नहीं देते, तो उसे 'मान ली गई मंजूरी' (Deemed Approval) माना जाएगा।

48 घंटे में कनेक्शन: रिहायशी इलाकों में आवेदन मिलने के 48 घंटों के भीतर 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' उपलब्ध करानी होगी। हाउसिंग सोसायटियां पाइपलाइन बिछाने से इनकार नहीं कर सकतीं।

न्यायिक शक्तियां: जमीन विवाद सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां दी गई हैं ताकि वे तुरंत 'राइट ऑफ वे' सुनिश्चित कर सकें।

3 महीने का अल्टीमेटम, कैसे कटेगा कनेक्शन?

नए आदेश के मुताबिक, गैस वितरण कंपनियां उन हाउसिंग सोसायटियों और घरों को नोटिस जारी करेंगी जहां पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। नोटिस मिलने की तारीख से 90 दिनों (3 महीने) के भीतर उपभोक्ता को पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा।

यदि इस अवधि के बाद भी घर में पीएनजी नहीं लगवाया जाता, तो तेल मार्केटिंग कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) उस पते पर एलपीजी सिलेंडर भेजना बंद कर देंगी। एलपीजी सप्लाई केवल तभी जारी रह सकती है जब गैस एजेंसी यह लिखकर दे (NOC जारी करे) कि तकनीकी कारणों से उस विशेष घर तक पाइपलाइन पहुंचाना संभव नहीं है।

Delhi में गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय ही निकले लुटेरे! सीक्रेट गोदाम से मिला सिलेंडरों का जखीरा!
Delhi में गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय ही निकले लुटेरे! सीक्रेट गोदाम से मिला सिलेंडरों का जखीरा!

क्या होगा सरकार के इस फैस असर?

इस फैसले से उन इलाकों में LPG की मांग कम होगी, जहां पहले से पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है। इससे सरकार उन क्षेत्रों में LPG की सप्लाई बढ़ा सकेगी, जहां अभी तक PNG इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं पहुंच पाया है। यह कदम देश में ऊर्जा सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक गैस सप्लाई सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+