अब LPG सिलेंडर से भी सब्सिडी खत्‍म करने की तैयारी में मोदी सरकार, हर महीने बढ़ेंगे दाम

वर्तमान में हर परिवार को एक साल में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर मिलते हैं। अगर किसी परिवार को 12 सिलेंडर से ज्यादा की जरुरत होती है तो उन्हें बाजार की दर पर इसे खरीदना होता है।

नई दिल्ली। मोदी सरकार एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी खत्म करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सरकार ने सरकारी तेल कंपनियों को हर महीने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत 4 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाने का आदेश दिया है। इस आदेश के जरिए सरकार मंशा यही है कि अगले साल मार्च में एलपीजी सब्सिडी खत्म की जा सके। इस बात की जानकारी पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है।

अभी हर परिवार को साल 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते हैं

एलपीजी में भी सब्सिडी होगी खत्म

एलपीजी में भी सब्सिडी होगी खत्म

वर्तमान में हर परिवार को एक साल में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर मिलते हैं। अगर किसी परिवार को 12 सिलेंडर से ज्यादा की जरुरत होती है तो उन्हें बाजार की दर पर इसे खरीदना होता है। उन्होंने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों को इससे पहले कहा गया था कि वो 14.2 किलोग्राम वाले सब्सिडी के एलपीजी सिलेंडर में 2 रुपए/माह का इजाफा (वैट को छोड़कर) करे।

धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अब इसे दोगुना कर दिया गया है ताकि सब्सिडी को जीरो पर लाया जा सके। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके बाद अब तक 10 मौकों पर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं।

गैस सिलेंडर के दाम में 4 रुपये प्रतिमाह का होगा इजाफा

गैस सिलेंडर के दाम में 4 रुपये प्रतिमाह का होगा इजाफा

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि सरकार ने 30 मई, 2017 के उस आदेश के तहत ही ओएमसी को फिर से अधिकृत किया है कि वो एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 4 रुपये प्रतिमाह का इजाफा करें, ये 1 जून 2017 से प्रभावी होगा।

सब्सिडी खत्म होने तक जारी रहेगा इजाफा

सब्सिडी खत्म होने तक जारी रहेगा इजाफा

यह इजाफा तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म नहीं हो जाए। ये इजाफा मार्च 2018 तक या फिर अगले आदेश तक जो भी पहले हो जारी रखा जाएगा। अभी एलपीजी सब्सिडी वाले 14.2 किलो/सिलेंडर की कीमत 477.46 रुपए है। यह पिछले साल जून में 419.18 रुपये था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+