रसोई गैस के दाम बढ़ने को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- यहां उल्टा विकास हो रहा है
नई दिल्ली, 18 अगस्त: घरेलू गैर सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। नॉन सब्सिडी सिलेंडर पर 25 रुपए बढ़ाए गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाने को आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। लगातार सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी की बात कहते हुए उन्होंने कहा है कि लोगों के सामने सरकार का झूठ खुल गया है।

Recommended Video
राहुल गांधी ने एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की है। इसमें राजधानी दिल्ली में इस साल यानी जनवरी से अब तक सिलेंडर के दाम बढ़ने को समझाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि जनवरी में 694 में मिल रहा सिलेंडर अगस्त तक आते-आते 859 का हो गया है। इसको शेयर करते हुए राहुल ने लिखा है- जुमलों का सच है जनता के सामने, 'उल्टा विकास' हुआ पिछले 7 साल में।
मंगलवार को हुई है सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी
पेट्रोलियम कंपनियों ने मंगलवार को नॉन सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर जो अब तक 834.50 रुपए में मिल रहा था, वो अब 859.5 रुपए का हो गया है। उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर अब 897 रुपए का हो गया है।
पेट्रोलियम कंपनियां आमतौर पर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करती हैं। इस बार अचानक ही महीने के बीच में कीमतों को बढ़ा दिया गया। बता दें कि इस साल अब तक गैस सिलेंडर की कीमतों में 165 रूपए का इजाफा हो चुका है। जनवरी, 20021 में दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपए था। फरवरी में दाम बढ़ाए गए और सिलेंडर 719 रुपए का कर दिया। फरवरी में फिर से दाम बढ़ाकर 769 रुपए कर दिए गए। मार्च में सिलेंडर की कीमत 819 रुपए कर दी गई। इसके बाद जुलाई में और अब अगस्त में दाम बढ़ने के बाद सिलेंडर 859 का हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications