भारत में LPG सिलेंडर की कीमत विश्व में सबसे कम, Citizen First Policy पर काम कर रही मोदी सरकार: हरदीप सिंह पुरी
संसद का मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रही है। एलपीजी सिलेंडर समेत आवश्यक घरेलू चीजों पर बढ़ती कीमतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा।
नई दिल्ली, 26 जुलाई : संसद का मानसून सत्र चल रहा है। विपक्ष ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश कर रही है। एलपीजी सिलेंडर समेत आवश्यक घरेलू चीजों पर बढ़ती कीमतों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मोदी सरकार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार फर्स्ट सिटिजन पॉलिसी (नागरिक प्रथम नीति) पर काम करती है।

उन्होंने एलपीजी सिलेंडर जैसे आवश्यक सामानों की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार का बचाव किया। साथ ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ग्राफिक साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि भारत में एलपीजी की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं। भारत में मात्र 1,053 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलती है। इसके लिए पाकिस्तान, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका की कीमतों का उदाहरण देकर तुलना की है।
दिल्ली में इतने रुपये मिल रही सिलेंडर
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की 'नागरिक प्रथम नीति के तहत भारत में रसोई गैस की कीमत में वृद्धि वैश्विक स्तर की तुलना में बहुत कम है। इस महीने रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई गैस 305 मिलियन से अधिक घरों में उपयोग की जाती है।
अन्य राज्यों का ये है हाल
दिल्ली में इससे पहले 1003 रुपये में प्रति 14.2 किलोग्राम की सिलेंडर मिलती थी। 50 रुपये बढ़ने से अब 1053 रुपये की मिलने लगी है। स्थानीय शुल्क और परिवहन लागत के आधार पर देश भर में कीमतें बदलती रहती हैं। कोलकाता में लागत 1079 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर है, यह मुंबई में 1052.50 और चेन्नई में 1068.50 रुपये सिलेंडर है।
यह भी पढ़ें- मानसून सत्र: राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा, सभापति ने 19 सांसदों को किया सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications