पंजाब: प्रेमी युगल की हत्या कर टॉयलेट के मेन हॉल में छुपाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां युवती को पड़ोस में ही रहने वाले युवक से प्यार हो गया। दोनों ने शादी की योजना बनाई तो लड़की के परिवार वाले खिलाफ हो गए। उन्होंने लड़के मार डाला। लड़की ने विरोध जताया तो उसकी भी हत्या कर दी गई। दोनों के शवों को परिजनों ने छिपा दिया। लड़के के परिजनों ने मामला पुलिस के पास पहुंचाया तो जांच में हत्या का खुलासा हुआ।

हुसनप्रीत और रमनदीप में हुआ था प्यार

हुसनप्रीत और रमनदीप में हुआ था प्यार

भारत-पाक सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरन का है। खेमकरन के हुसनप्रीत सिंह का अपने पड़ोस में रहने वाल रमनदीप कौर से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा तो पास पड़ोस में इस प्रेम कहानी की चर्चा शुरू हो गई। जब इस प्रेम कहानी की जानकारी युवती के पिता जस्सा सिंह को लगी तो उन्हें यह सब नागवार गुजारा। पहले तो उन्होंने अपनी बेटी को उसके प्रेमी हुसनप्रीत से दूर रहने की सलाह दी। लेकिन जब रमनदीप पर इसका कोई असर नहीं हो पाया तो जस्सा सिंह ने इस प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी सदा के लिए खत्म करने का फैसला ले लिया।

हत्या कर टॉयलेट में छुपाया शव

हत्या कर टॉयलेट में छुपाया शव

खेमकरन की वार्ड नंबर 2 निवासी किसान परविंदर सिंह के बेटा हुसनप्रीत सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए घर के साथ बनी हवेली में चला गया और वापस नहीं लौटा। जस्सा सिंह ने अपने भाई शेर सिंह, हरपाल सिंह के साथ मिलकर पहले हुसनप्रीत सिंह के सिर में ट्रैक्टर की राड़ मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रेमिका रमनदीप कौर ने जब शोर मचाया तो उन्होंने उसे भी मार डाला। सुबूत मिटाने के लिए हुसनप्रीत सिंह का शव जस्सा सिंह के घर के सामने रहते हरपाल सिंह के घर में बने शौचालय के मेन होल में छिपा दिया, जबकि रमनदीप कौर का शव अपने ही घर में छिपा लिया।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया खुलासा

इस दौरान हुसनप्रीत सिंह को परिवार ढूंढता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई तो सारा खुलासा हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि जस्सा सिंह ने अपने भाई शेर सिंह, हरपाल सिंह, पत्नी मनजीत कौर, भाभी मनप्रीत कौर के साथ मिलकर प्रेमी युगल को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी दर्शन सिंह मान, पट्टी के एसडीएम सुरिंदर सिंह की मौजूदगी में दोनों शवों को बरामद करके कब्जे में ले लिया। जस्सा सिंह ने अपना गुनाह कबूल करके कहा कि बेटी के अवैध संबंधों के कारण उसकी बदनामी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+