सुहैब इलियासीः जिससे की थी बेपनाह मोहब्बत,उसी की हत्या के आरोप में गए जेल, दोषी और फिर बरी
नई दिल्ली। आज 90 के दशक के स्टार एंकर सुहैब इलियासी को अपनी पत्नी अंजू इलियासी की हत्या के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है, टीवी शो 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' के होस्ट के रूप में लोगों के दिलों में पहचान बनाने वाले सुहैब इलियासी को कभी टीआरपी का बादशाह कहा जाता था लेकिन दौलत-शौहरत के सिंहासन पर बैठे इलियासी के जीवन के 17 साल काले अंधेरे के साए से कम नहीं है। आज उन्हें अपनी पत्नी की हत्या के मामले में निर्दोष करार दिया गया है लेकिन इसी मामले नें दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

सुहैब इलियासी क्राइम पत्रकारिता का बहुत बड़ा नाम
आपको बता दें कि एक वक्त था जब सुहैब इलियासी क्राइम पत्रकारिता का बहुत बड़ा नाम था, इन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग के जरिए टीवी पत्रकारिता को भी नई पहचान दी थी लेकिन फिर आया वो काला वक्त, जिसने इलियासी की जिंदगी बदल दी।
अंजू की रहस्यमय मौत
10 जनवरी 2000 को इलियासी की पत्नी अंजू की रहस्यमय हालत में मौत हो गई, उसके घरवालों ने इलियासी पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और 20 दिसंबर 2017 को दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने सुहेब इलियासी को पत्नी की हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी।

कौन है सुहैब इलियासी
सुहैब इलियासी का जन्म 15 नवंबर 1966 को दिल्ली में हुआ था, इनके पिता जमील इलियासी ऑल इंडिया इमाम संगठन के प्रमुख और केंद्रीय दिल्ली के कस्तुरबा गांधी मस्जिद के इमाम थे। साल 1989 में सुहैब ने जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की और यहीं पर इनकी मुलाकात अंजू से हुई थी, दोनों में प्यार हुआ और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन ये इतना आसान नहीं था।

'इंडियाज मोस्ट वांटेड शो'
लिहाजा दोनों ने काफी सब्र से काम लिया, पढाई पूरी करने के बाद सुहैब इलियासी लंदन चले गए और उन्होंने 1991 में टीवी एशिया में काम किया और बहुत कम वक्त में ही ये यहां के प्रोग्राम प्रोड्यूसर बन गए, साल 1983 में सुहैब की वतन वापसी हुई और 1993 में सुहैब और अंजू ने स्पेशल कोर्ट मैरिज एक्ट के तहत शादी रचा ली।
'इंडियाज मोस्ट वांटेड शो'
1995 में पत्नी अंजू के साथ मिलकर सुहैब ने क्राइम शो बनाया, मगर इंडिया में सभी चैनलों ने उसे दिखाने से इनकार कर दिया क्योंकि क्राइम शो को कोई चैनल दिखाना पसंद नहीं करता था लेकिन बाद में जी टीवी ने ये रिस्क उठाया और देखते ही देखते सुहैब का 'इंडियाज मोस्ट वांटेड शो' नंबर 1 शो बन गया।

डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी रहे हैं इलियासी
इलियासी सिर्फ पत्रकार ही नहीं रहें, बल्कि वो एक फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी रहे हैं, उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'फिर भी दिल है हिंदु्स्तानी' फिल्म में काम भी किया है, इसके अलावा वो 'कामयाब रास्ता' फिल्म का निर्माण भी किया, इन्होंने ब्यूरोक्रेसी टूडे नामक एक पत्रिका का संपादन भी किया है। अंजू की मौत के बाद इलियासी ने साल 2006 में सौम्या खान से दूसरी शादी की ,उनकी एक बेटी है जिसका नाम आलिया इलियासी है।












Click it and Unblock the Notifications