इश्क के मारे हमारे नेता बेचारे
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पंडित जवाहर लाल नेहरु से लेकर कुमार विश्वास के महिलाओं से सही या कथित संबंधों पर बाजारू बहस जारी है। आजकल कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास ने लोकसभा चुनावों के दौरान अमेठी में एक महिला कार्यकर्ता के साथ अनैतिक रिश्ते बनाए।

एक अंग्रेजी अखबार में इस बारे में खबर छपने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा में आ गया और इसे लेकर तरह-तरह के पोस्ट किए जाने लगे। विश्वास ने आरोपों को खारिज किया है। ये महिला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की बताई जाती है। उम्र कोई 27 साल। जानकारों का कहना है कि वह राजनीतिक कार्यकर्ता है। उसकी इज्जत को तार-तार किया जा रहा है।
कुमार विश्वास की पत्नी ने उन्हें छात्रा के साथ सोते हुए रंगे हाथ पकड़ा!
खारिज किए आरोप
हालांकि कुमार विश्वास ने अपने ऊपर लगे इस आरोप को खारिज किया है। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, ''मैंने किसी लड़की से मुलाकात नहीं की थी। मेरे खिलाफ कोई टेप नहीं है। किसी ने मां का दूध पिया हो, तो सबूत लेकर आए।''
नेहरु से लोहिया
पर इससे पहले नेहरुजी और लेडी माउंटबेटन के कथित प्रेम संबंधों से लेकर समाजवादी आंदोलन के जनक डा. राम मनोहर लोहिया के दिल्ली के मिरांडा हाउस कालेज की टीचर रमा मित्रा से प्रेम संबंधों को एक दौर में खूब राजनीतिक हलको में जगह मिलती थी। कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और कांग्रेस की एक हरियाणा से नेता के प्रेम संबंधों की लंबी कहानी है।
दिग्गी का इश्क
इसी तरह से हाल के दौर में कांग्रेस के बड़बोले नेता दिग्विजय सिंह के टीवी पत्रकार अमृता राय से संबंधों को भी लीक किया गया। इनकी कुछ अंतरंग पलों की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुईं।
भारतीय राजनीति का लंबे समय से गहन अध्ययन कर रहे वरिष्ठ लेखक धर्मेन्द्रपाल सिंह कहते हैं कि यह बेहद अफसोस की बात है कि कुमार विश्वास के किसी महिला से संबंधों को चटखारे लेकर पेश किया जा रहा है। इस मानसिकता को बंद करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications