'लव जेहाद': सन्नी से किया मोहब्बत पर निकला आदिल, मंजू बन गई रिजवाना
भोपाल। वो तलाकशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। ट्रेन में सफर के दौरान उसे सन्नी कुशवाहा मिला और फिर दोनों हमसफर बन गये। शादी के बाद जब वो ससुराल पहुंची तो उसके पैर के नीचे से जमीन निकल गई। सन्नी कुशवाहा असल में आदिल मोहम्मद निकला। जी हां मोहब्बत, निकाह और धोखा देकर धर्मपरिवर्तन का घिनौना खेल 'लव जेहाद' मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है। महिला ने झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाका चंद्रवदनी स्थित देव नगर में रहने वालीं मंजू कुशवाह का तलाक हो चुका है। उसके दो बच्चे निशा [9] व आदित्य [7] हैं। मंजू जौरा शासकीय अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। वर्ष 2006 में पति मुरारीलाल कुशवाह से तलाक होने के बाद से वह ही अपने बच्चों का पालन पोषषण कर रही थीं। दिसंबर 2013 में एक दिन जब वह गुना अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी, तभी उसे ट्रेन में एक युवक मिला।
बच्चों से दोस्ती के जरिए उसकी मंजू से बातचीत होने लगी। उसने अपना नाम सन्नी कुशवाह बताया। ट्रेन में दोनों की दोस्ती कुछ दिन में ही प्रेम के परवान चढ़ गई। सन्नी के हिंदू होने के साथ-साथ मंजू के ही समाज का होने के कारण दोनों ने 25 जनवरी 2014 को शादी कर ली। शादी के बाद कुछ दिन तक सन्नी, मंजू व उसके बच्चों के साथ ही जौरा में रहा। इसी साल फरवरी माह में सन्नी, मंजू और उसके बच्चों को लेकर जब अपने घर पहुंचा तो सारा खेल सामने आ गया।
घर में घुसते ही मंजू को पता चल गया के सन्नी का असली नाम आदिल मोहम्मद है। बच्चों के भविष्य और अपने प्रेम की खातिर मंजू ने इतने बड़े झूठ को सहन कर लिया। मगर हद उस वक्त पार हो गई जब सन्नी उर्फ आदिल के परिजन ने उसका अपने धर्म के अनुसार निकाह कराया। उसका धर्म परिवर्तन कर नाम रिजवाना बेगम कर दिया गया। उसकी बेटी का नाम निशा से नगमा और बेटे का नाम आदित्य से मोहम्मद अली कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications