केरल लव जेहाद: हादिया के पिता ने कहा- परिवार में आतंकवादी नहीं चाहते
केरल लव जिहाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने हादिया को लेकर फैसला सुनाया है। जिसको लेकर उसके पिता केएम अशोक ने खुशी जाहिर की है साथ ही उन्होंने कोर्ट के फैसले का सम्मान भी किया है।
नई दिल्ली। केरल लव जेहाद मामले में हादिया के पिता ने कहा है कि वह अपने परिवार में किसी आतंकवादी को नहीं चाहते। के. एम. अशोकन ने कहा कि उनकी बेटी हादिया इस्लाम में परिवर्तित होने के बाद सीरिया जाना चाहती है लेकिन उसे वहां के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अशोकन ने उनकी बेटी को पढ़ाई जारी रखने की इजाजत देने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत किया है। अशोकन से जब अंर्तजातीय विवाह के बारे में उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह एक धर्म और एक ईश्वर में विश्वास रखते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हादिया को उनके अभिभावकों के संरक्षण से मुक्त करते हुए उन्हें कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया था।

केरल लव जिहाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने हादिया को लेकर फैसला सुनाया है। जिसको लेकर उसके पिता केएम अशोक ने खुशी जाहिर की है साथ ही उन्होंने कोर्ट के फैसले का सम्मान भी किया है। मंगलवार को कोर्ट ने कहा कि हादिया अपनी पढ़ाई के लिए कॉलेज जाएगी। जिसके बाद उनके पिता की खुशी का ठिकाना ना रहा। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन केरल लव जिहाद मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि कॉलेज हादिया को हॉस्टल की सुविधा देना चाहिए साथ ही उन्होंने कॉलेज डीन को को आदेश दिया कि जब भी उसकी इच्छा हो तो उसके माता पिता से उसे मिलने दिया जाए।
सुप्रीम कोर्ट में दो घंटे तक चली इस सुनवाई में हादिया ने कोर्ट के सामने कहा कि वह अपने पति के पास जाना चाहती है। उसने कहा, "मुझे आजादी चाहिये" जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने हादिया से पूछा कि क्या वह अपनी पढ़ाई सरकारी खर्चे पर जारी रखना चाहती है, जिसके जवाब में हादिया ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई तो करना चाहती है लेकिन सरकारी खर्चे पर नहीं. उसने कहा, "मेरा पति मेरी जरूरतों का ख्याल रख सकता है।"सुप्रीम कोर्ट ने हादिया को मेडिकल कॉलेज में अपनी पढ़ाई जारी रखने की इजाजत दी है साथ ही केरल सरकार से उसकी यात्रा का बंदोबस्त जल्द से जल्द करने को कहा है. कोर्ट ने हादिया के कॉलेज के डीन को उसका अभिभावक नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications