'लव-जिहाद' के नाम पर सलमान को कोस कर साध्वी ने बुलाई मुसीबत?
देहरादून। एक बार फिर से विहिप की नेता साध्वी प्राची अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने फिल्म स्टार्स खान तिगड़ी पर निशाना साधा है। देहरादून में आयोजित विहिप की सभा में साध्वी प्राची ने लोगों से कहा कि वो खान स्टार्स यानी कि शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान की फिल्में ना देखें और ना ही इनकी तस्वीरें अपने घर में लगायें क्योंकि यह सब लव-जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्राची ने कहा कि लव-जिहाद किसी के लिए आदर्श नहीं हो सकता है क्योंकि यह जबरन धर्मांतरण है इसलिए हम सबको इसका विरोध करना चाहिए। मालूम हो कि शाहरूख खान ने हिंदू लड़की गौरी से शादी की है तो आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव भी हिंदू हैं तो वहीं अविवाहित सलमान खान के अफेयर कई हिंदू लड़कियों से रहे हैं।
4 बच्चे पैदा करने को कहा था, 40 पिल्ले नहीं: साध्वी प्राची
प्राची ने कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और उन्हें जल्द से जल्द शादी करने की सलाह भी दे डाली। एक बार फिर से साध्वी ने कहा कि हिंदुओं को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। यहां आपको याद दिला दें कि हाल ही में साध्वी ने कहा था कि हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए जिस पर काफी बवाल मचा था।
यही नहीं पिछले दिनों विहिप की एक कार्यकारिणी इकाई ने करीना कपूर पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि करीना ने लव-जिहाद को बढ़ावा दिया है और उन्हें शादी करने के लिए जबरन मुस्लिम बनाया गया है।
विहिप के निशाने पर करीना कपूर, मैगजीन कवर पर छापी फोटो, घर वापसी की मुहिम
दिल्ली चुनाव में करारी हार से इस समय बीजेपी का कमल कुम्लाया हुआ है, इसमें किसी को शक नहीं कि हालिया लव-जिहाद पर बवाल और धर्मांतरण पर विहिप की बकवास ने दिल्ली में भाजपा की लुटिया डुबोने में मजबूत रोल निभाया है ऐसे में एक बार फिर से साध्वी का यह बयान बीजेपी के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है।
साध्वी का बयान बन सकता है बीजेपी की फांस
मालूम हो कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के पीएम मोदी से काफी करीबी संबंध हैं तो वहीं आमिर खान भी पीएम मोदी के बड़े प्रिशंसकों में से एक हैं ऐसे में विहिप की ओर से आया यह बयान बीजेपी की छवि को खराब करने के लिए काफी है क्योंकि आम लोग तो विहिप को बीजेपी का ही मजबूत पार्ट मानते हैं। ऐसे में हो सकता है कि साध्वी को ही अपने इस बयान के लेने के देने पड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications