BJP नहीं, DMK को सैंटियागो मार्टिन ने दिया सबसे अधिक चंदा, स्टालिन पर क्यों मेहरबान हुआ लॉटरी किंग?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए चुनाव आयोग ने चुनावी बॉन्ड (Electoral bonds) से संबंधित डेटा की दूसरी लिस्ट को भी अपनी वेबसाइट पर पब्लिश कर दिया है। चुनाव आयोग द्वारा शेयर किए गए डेटा की पहली लिस्ट के मुताबिक, सैंटियागो मार्टिन चुनावी बॉन्ड का सबसे बड़ा डोनर है।
जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा चंदा देने वाली कंपनियों में पहले नंबर पर सैंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज का नाम शामिल है। SBI द्वारा सौंपे गए डेटा से पता चलता है कि लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन ने DMK पार्टी को सबसे अधिक चंदा दिया है।

फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज कंपनी ने बॉन्ड के जरिए विभिन्न पार्टियों को करीब 1,368 करोड़ रुपये दिए हैं। कंपनी ने साल 2019 से 2024 के बीच ये बॉन्ड खरीदे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए सबसे अधिक चंदा देने वाले सैंटियागो मार्टिन ने सबसे अधिक DMK को चंदा दिया है।
लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए DMK को 509 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। लिस्ट से पता चलता है कि एम के स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को मार्टिन ने करीब 37 फीसदी चंदा दिया है।
आपको बता दें कि DMK को कुल 656.5 करोड़ का चंदा मिला है, जिसमें अकेले सैंटियागो मार्टिन ने 509 करोड़ दिये हैं। इसका मतलब ये है कि सैंटियागो मार्टिन ने DMK को मिले कुल चंदे का 77 प्रतिशत से ज्यादा अकेले ही दिया है।
DMK ने चुनाव आयोग को अपने डोनर्स की भी जानकारी दी है। साल 2019 से 2023 तक DMK को दो कंपनियों ने सबसे ज्यादा चंदा दिया है। पहले नंबर पर लॉटरी किंग के नाम से मशहूर सैंटियागो मार्टिन की कंपनी फ्यूचर गेमिंग है। वहीं, दूसरे नंबर पर मेगा इन्फ्रा है जिसने 105 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड डीएमके को दिए हैं।
कौन हैं सैंटियागो मार्टिन?
सैंटियागो मार्टिन फ्यूचर गेमिंग ऐंड होटल सर्विसेज के मालिक है। मार्टिन ने अपनी मेहनत से एक बड़ा कारोबार खड़ा किया है। सैंटियागो मार्टिन कभी म्यांमार के यांगून में एक मजदूर हुआ करते थे। इसके बाद साल 1988 में वह भारत लौटे और तमिलनाडु में लॉटरी बिजनेस की शुरुआत की।
मार्टिन को लॉटरी किंग के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2003 में तमिलनाडु में लॉटरी की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके बाद मार्टिन ने कर्नाटक और केरल में अपने बिजनेस का विस्तार किया। सैंटियागो मार्टिन ने लॉटरी के अलावा कंस्ट्रक्शन, टेस्सटाइल्स, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर में भी विस्तार किया।
ED गेमिंग ऐंड होटल सर्विसेज कंपनी की पीएमएलए कानून उल्लंघन के आरोपों को लेकर जांच कर रहा है। मई 2023 में कंपनी के कोयंबटूर और चेन्नई में ठिकानों पर रेड भी हुई थी। फ्यूचर गेमिंग भारत की पहली लॉटरी कंपनी थी जो अलग-अलग सरकारों की तरफ से कराए जाने वाले ड्रॉ का लाइफ प्रसारण करती थी।












Click it and Unblock the Notifications