भगवान राम का जन्म अयोध्या में नहीं पाकिस्तान में हुआ था?
नई दिल्ली। इस समय हमारे देश में धर्म को लेकर कई विवाद चल रहे हैं कि इस बीच एक किताब ने चौंकाने वाली बातें लोगों के सामने रखी है जिसके कारण एक नई बहस छिड़ गई है।
दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सहायक महासचिव अब्दुल रहीम कुरैशी ने अपनी किताब अयोध्या प्रकरण के तथ्य में तर्क दिया है कि वेद या पुराण में कहीं नहीं लिखा है कि राम का जन्मस्थान गंगा के मैदानी इलाके में हुआ है बल्कि असल में तो भगवान राम का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। मालूम हो कि भारत में तो भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही माना जाता है।
भगवान राम की सियासत का नाम सप्त सिंधु है जो कि इस समय हरियाणा और पंजाब बार्डर वाला इलाका है और जो स्थान कुरैशी ने भगवान राम के जन्मस्थली की बतायी है वो अब डेरा इस्माइल खान के नाम से जाना जाता है जो कि अब पाकिस्तान का शहर है। कुरैशी ने यह भी लिखा है कि भगवान राम त्रेता युग में हुए थे इस पर भी शंका है।













Click it and Unblock the Notifications