'बंद हो रही लूट, झारखंड में मिल रहे नोटों के पहाड़', ओडिशा में पीएम मोदी का इंडी गठबंधन पर निशाना
ओडिशा के नबरंगपुर में एक सार्वजनिक सभा में पीएम मोदी आईएनडीआईए में शामिल दलों पर तीखा हमला बोला। पिछले कुछ दिनों के भीतर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर पीएम ने कहा कि झारखंड में नोटों के पहाड़ पाए जा रहे हैं। लेकिन कोसा पीएम मोदी को जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बंद हो जाए, तो शायद पीएम मोदी को इस तरह की आलोचना का सामना ना करना पड़े।
7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इस बीच पीएम मोदी सोमवार को ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने गंजम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि "कल मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या में था वहां मैंने अयोध्या दर्शन किए आज मैं प्रभु जगन्नाथ की धरती पर हूं और आशीर्वाद लेने आया हूं।"

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे।" प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा में दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं। पहला भारत में मजबूत सरकार बनाने का और दूसरा राज्य में भाजपा नीत मजबूत सरकार बनाने की।
वहीं ओडिशा के नबरंगपुर में एक सार्वजनिक सभा में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से सीधे कांग्रेस समेत आईएनडीआई में शामिल दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "आज, पड़ोसी राज्य झारखंड में नोटों के पहाड़ पाए जा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि चोरी उन्होंने की और पैसा मोदी ले जा रहे हैं। अब मुझे बताओ, क्या मैं उनकी चोरी बंद कर दूं, उनकी कमाई बंद कर दूं, उनकी लूट बंद कर दूं, वो मोदी को गाली देंगे या नहीं देंगे? लेकिन मुझे ये काम करना चाहिए या नहीं?"












Click it and Unblock the Notifications