महाराष्ट्र की राजनीति पर शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट- 'लालच की राजनीति ने.....'

मुंबई। महाराष्ट्र में चुनावों के बाद से जारी राजनीति ड्रामे का अंत हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने इस्तीफा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिया है, जिसमें कोर्ट ने बुधवार शाम 5 बजे बहुमत परीक्षण कराने की बात कही थी।

Shatrughan Sinha, Mamata Banerjee, Sharad Pawar, Maharashtra, maharashtra, mumbai, maharashtra assembly election 2019, मुंबई, महाराष्ट्र, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019, शरद पवार, ममता बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा

अब इस मामले में कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने लोकतंत्र और विश्वास को बनाए रखा। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आखिरकार ऐसा प्रतीत होता है कि अच्छाई की भावना प्रबल हुई है। लालच की राजनीति ने संविधान को ताक पर रख दिया था। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने लोकतंत्र और विश्‍वास को बनाए रखा है। संविधान अमर रहे! सुप्रीम कोर्ट अमर रहे! सत्‍यमेव जयते!'

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी महाराष्ट्र की राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की भावना को बरकरार रखा और संविधान दिवस के दिन यह विशेष समाचार है। बनर्जी ने कहा कि आधी रात में आजादी के बारे में सुना था, लेकिन आधी रात में सरकार बनाने के बारे में कभी नहीं सुना, महाराष्ट्र ने रास्ता दिखाया है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग जो सत्ता में हैं, उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वह अपने हिसाब से संविधान को बदल सकते हैं।

बता दें अब महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे होंगे। महा विकास अघाड़ी (शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन) ने बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम का ऐलान किया है। उद्धव ठाकरे एक दिसंबर (रविवार) शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+