उदित राज का टिकट कटा, सिंगर हंसराज हंस होंगे उत्तर-पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से बीजेपी के उम्मीदवार
नई दिल्ली। मशहूर सूफी गायक हंसराज हंस को बीजेपी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया है, जिसके बाद मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट यहां से कट गया है, जिन्होंने आज सुबह ही बीजेपी द्वारा टिकट न मिलने पर नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी थी। आपको बता दें कि हंसराज हंस ने साल 2016 में ही भाजपा ज्वाइन की थी।

हंसराज हंस ने साल 2016 में भाजपा ज्वाइन की थी
आपको बता दें कि सिंगर हंसराज हंस ने अपने सियासी सफर की शुरुआत जनवरी, 2009 में शिरोमणी अकाली दल से की थी और वो जालंधर सीट से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली थी।

कांग्रेस से हुआ मोहभंग
18 दिसंबर, 2014 को हंसराज हंस ने अकाली दल छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी लेकिन थोड़े ही वक्त में उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया और 10 दिसंबर 2016 को उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी और तबसे ही वो भाजपा के एक नेता के तौर पर सक्रिय हैं।

मोदी तो बब्बर शेर हैं: हंस राज हंस
पार्टी में शामिल होने के बाद हंसराज हंस ने कहा कि मेरी इमेज के हिसाब से पार्टी जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी उसे वह स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा, जहां मोदी हैं वहां कमजोरी नहीं हो सकती, मोदी तो बब्बर शेर हैं, फिलहाल उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट मिलने के बाद उन्होंने खासी खुशी व्यक्त की है और पार्टी हाईकमान को शुक्रिया कहा है।

इस सीट से उदित राज सांसद हैं
मालूम हो कि इस सीट से उदित राज सांसद हैं, 2014 में वह भाजपा के टिकट पर यहां से जीते थे लेकिन इस बार टिकट ना दिए जाने से वो बहुत नाराज है, इस बारे में उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं टिकट मिलने का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया तो मैं पार्टी को अलविदा कह दूंगा, मैं अब भी आशान्वित हूं कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बीजेपी से नामांकन दाखिल करूंगा, जहां मैंने काफी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि मुझे बीजेपी द्वारा ही बीजेपी छोड़ने पर मजबूर नहीं किया जाएगा, फिलहाल पार्टी ने तो फैसला ले लिया है देखते हैं उदित राज क्या कदम उठाते हैं।

बॉलीवुड के भी गाने गाए हैं हंसराज हंस ने
वैसे आपको बता दें कि हंसराज हंस सूफी गायक हैं, वह पंजाबी लोक और सूफी संगीत गाते हैं लेकिन उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी गीत गाए हैं और अपने खुद का इंडिपॉप एल्बम भी जारी किया है। उन्होंने दिवंगत नुसरत फतेह अली खान जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ भी काम किया है, उनके दिल चोरी साड्डा हो गया, दमा दम मस्त कलंदर, नित खैर मंगदा जैसे गीत काफी लोकप्रिय हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से सुनते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications