Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा सचिवालय ने प्लास्टिक की बोतलों और दूसरे सामान के इस्तेमाल पर लगाई रोक

नई दिल्ली। सचिवालय और संसद के अधीन काम करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों और स्टाफ को एनवायरनमेंट फ्रेंडली बैग और चीजें इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नॉन रीयूजेबल प्लास्टिक वाटर बोटल और प्लास्टिक की अन्य चीजों को आज से संसद के भीतर बैन कर दिया गया है।

loksabha secretariat prohibits the use of plastic

लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन परिसर में फिर से उपयोग में नहीं आने वाली प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक के अन्य सामान के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है।लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, संसद भवन परिसर में कार्यरत लोक सभा सचिवालय और अन्य सहायक एजेंसियों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इन निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा गया है ।

बता दें कि दिल्ली में प्लास्टिक के प्रयोग पर पहल ही बैन है। इस साल 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने की बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने देश की जनता और खासतौर पर दुकानदारों-व्यापारियों से इस दिशा में योगदान देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के अभियान की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती (02 अक्टूबर) से एक साथ पूरे देश में शुरु किया जाएगा। वहीं भारतीय रेल पहले ही इस दिशा में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर चुका है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: भाजपा पार्षद ने SSI को मार दिया थप्पड़, गिरफ्तार हुए तो छुड़ाने के लिए उमड़ पड़े समर्थक

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+