केरल में तीन महिलाओं ने डाला फर्जी वोट, चुनाव आयोग ने बताया किस पार्टी की समर्थक हैं

नई दिल्ली। केरल में लोकसभा चुनाव के दौरान फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया है। इस बात की पुष्टि खुद चुनाव अधिकारी ने की है। केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी टीआर मीणा ने इसकी पुष्टि की है। यह फर्जी वोट कसरगोड़ लोकसभा सीट के तहत तीसरे चरण में डाला गया है। 23 अप्रैल को जब मतदान प्रक्रिया पूरी हुई तो कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि तीन महिलाओं ने फर्जी तरीके से नियमों का उल्लंघन करते हुए दो बार मतदान किया है। इस बाबत एक वीडियो भी साझा किया गया था।

vote

मीणा ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार इस बात की पुष्टि हुई है कि महिला ने दो बार वोट डाला है। इनमे से दो महिलाएं इस क्षेत्र की निवासी नहीं थीं, लेकिन इन लोगों ने वोट डाला है। शुरुआती जांच के अनुसार दोनों महिलाएं एलडीएफ समर्थक हैं। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट केरल में सीपीआई की पार्टी है, जिसकी अगुवाई में प्रदेश की सरकार चल रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि तीन में से एक महिला पंचायत सदस्य है, मुमकिन है कि उन्हें अपने पद से हटना पड़े।

केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है। साथ ही पोल अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी जोकि अपनी चुनावी ड्यूटी को सही से नहीं निभा सके। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि तीनों महिलाएं पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की मदद के लिए थी और वह उनकी मदद कर रही थीं। हालांकि पार्टी ने किसी भी तरह की जांच का स्वागत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+