Loksabha Elections 2019: कन्हैया कुमार लेफ्ट उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली। आखिरकार तमाम माथा-पच्ची के बाद ये तय ही हो गया कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, रविवार कोभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के सुरवरम सुधाकर रेड्डी ने मीडिया को जानकारी दी कि कन्हैया कुमार सीपीआई के टिकट पर बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह से होगा। आपको बता दें कि बीजेपी के तेज-तर्रार नेता गिरिराज सिंह को इस बार नवादा की जगह भाजपा ने बेगूसराय से टिकट दिया है।

वैसे कहा जा रहा है कि कन्हैया कुमार इस सीट से वाम दलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे, हालांकि अभी इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है, अगर ऐसा हुआ तो कन्हैया का इस सीट पर गिरिराज सिंह के अलावा आरजेडी के संभावित नेता तनवीर हसन से मुकाबला होगा।
गौरतलब है कि बिहार महागठबंधन ने शुक्रवार को सीटों की घोषणा की है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से राजद जहां 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, वहीं कांग्रेस के खाते में नौ सीटें गई हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) को पांच, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) व विकासशील इंसान पार्टी को तीन-तीन सीटें दी गई हैं। भाकपा (माले) को राजद कोटे से एक सीट दी गई है। जिसके बाद सबकी कन्हैया कुमार की ओर थी, जिस पर से सस्पेंस उठ गया और यह तय हो गया कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे।
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।
Suravaram Sudhakar Reddy, Communist Party of India: Former Jawaharlal Nehru University students union president, Kanhaiya Kumar will contest from Begusarai Lok Sabha constituency. #Bihar pic.twitter.com/aXtnEPQBvX
— ANI (@ANI) March 24, 2019
Kanhaiya Kumar to contest from Begusarai as CPI candidate
— ANI Digital (@ani_digital) March 24, 2019
Read @ANI story | https://t.co/CkxjM6F0fm pic.twitter.com/LzcBo3LPxm












Click it and Unblock the Notifications