Loksabha Election: इन 9 सीटों पर बेहद दिलचस्प है लड़ाई, कांग्रेस-भाजपा दोनों के बीच कांटे की टक्कर
लोकसभा चुनाव का पहले चरण शुरू होने में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। हालांकि इस बार के चुनाव को लेकर भाजपा दावा कर रही है कि यह पहला चुनाव है जिसके नतीजे लोगों को पहले से पता हैं।
पार्टी का दावा है कि एक बार फिर से भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों की बात करें तो कुछ सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। पहले दो चरण के मतदान 19 और 26 अप्रैल को होंगे।

राजस्थान के चुरू में मुकाबला
पहले चरण में राजस्थान के चुरू से भाजपा के देवेंद्र झाजरिया और कांग्रेस के राहुल कासवान के बीच मुकाबला है। चुरू को भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र दो बार के पैराओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वहीं कांग्रेस के कासवान ने 2015 के उपचुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में तीन लाख वोट से जीत दर्ज की थी।
यूपी में नगीना सीट पर लड़ाई
यूपी के नगीना से भाजपा के ओम कुमार, सपा के मनोज कुमार, चंद्रशेखर आजाद, बसपा के सुरेंद्र पाल मैदान में हैं। यह सीट भी काफी दिलचस्प है। यहां के मुकाबले पर हर किसी की नजर रहेगी।
असम के जोरहाट में मुकाबला
असम के जोरहाट में कांग्रेस के गौरव गोगोई का मुकाबला भाजपा के तपन कुमार गोगोई से है। इस सीट को तरुण गोगोई का क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में इस सीट पर भी हर किसी की नजर रहेगी।
कोएंबटूर में दिलचस्प लड़ाई
तमिलनाडु के कोएंबटूर सीट की बात करें तो यहां डीएमके के गनपति पी राजकुमार, भाजपा के के अन्नामलाई, एआईएडीएमके के सिंगई जी रामचंद्रन मैदान में हैं। भाजपा के युवा नेता और प्रदेश अध्यक्ष क अन्नामलाई का मुकाबला कोएंयबटूर के पूर्व मेयर राजकुमार से है।
वायनाड से मुश्किल हो सकती है राह
वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भाजपा के के सुरेंद्रन और सीपीआई के एनी राजा मैदान में हैं। भाजपा यहां राहुल गांधी को वॉकओवर देने के बिल्कुल मूड में नहीं है। वायनाड में 32 फीसदी मुस्लिम, 13 फीसदी ईसाई हैं, ऐसे में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला अहम होने वाला है।
पुर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला
बिहार के पुर्णिया से पप्पू यादव, आरजेडी की बीमा भारती, जदयू के संतोष कुमार कुशवाहा के बीच मुकाबला है। यहां पर मौजूदा सांसद संतोष कुमार को बीमा भारती चुनौती दे सकती हैं। जबकि इस सीट से पप्पू यादव की एंट्री ने मुकाबला और रोमांचक बना दिया है।
शशि थरूर की बढ़ सकती है मुश्किल
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के शशि थरूर, भाजपा के राजीव चंद्रशेखरन और सीपीआई के पन्नयन रवींद्रन के बीच मुकाबला है। इस बार यहां टेक सेवी राजीव चंद्रशेखरन शशि थरूर की मुश्किल बढ़ा सकते हैं।
राजस्थान के बाडमेर में मुकाबला
बाड़मेर से भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार उमेड राम बेनीवाल और निर्दलीय उम्मीवदार रवींद्र सिंह भाटी के बीच रोमांचक मुकाबला है। एक तरफ जहां रवींद्र सिंह रैलियों में भारी भीड़ बटोर रहे हैं तो कैलाश चौधरी लोगों से अपील कर रहे हैं कि उनकी वजह से आप पीएम मोदी को सजा मत दीजिएगा।
त्रिसूर में अहम मुकाबला
केरल के त्रिसूर से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी, कांग्रेस उम्मीदवार के मुरलीधरन, सीपीआई उम्मीदवार वीएस सुनील के बीच मुकाबला है। यहां पर पीएम मोदी ने कई बार दौरा कर चुके हैं। 1952 से यहां कांग्रेस और लेफ्ट ही जीतती आई है। लेकिन भाजपा इस सीट पर मुश्किल चुनौती पेश कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications