मिल सकता है लोकसभा को नेता विपक्ष !

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष का नेता न होना अब भी बहस का मुद्दा बना हुआ है। कई वैधानिक पदों की नियुक्ति में विपक्ष की भूमिका के चलते यह विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लोकपाल की नियुक्ति में के लिए आ रही अड़चनों पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह स्पष्ट किया है कि लोकपाल की नियुक्ति में पहले से बने नियमों का पालन होगा।

rajnath singh

गृहमंत्री के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा में नेता विपक्ष की नियुक्ति के लिए सरकार नरम रुख अपना सकती है। लोकसभा में नेता विपक्ष के न होने से कई वैधानिक पदों की नियुक्ति में सरकार को काफी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। लोकपाल चयन समिति, केंद्रीय सतर्कता आयोग, केंद्रीय सूचना आयोग ने लोकसभा सचिवालय को इस संबंध में पत्र भी लिखा है कि लोकसभा में नेता विपक्ष की अनुपस्थिति में इन विभागों के सर्वोच्च पदों की नियुक्ति किस आधार पर की जाए।

इससे पहले लोकसभा में किसी भी दल के पास कुल सीटों का दस प्रतिशत सीट नहीं होने के चलते लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नेता विपक्ष के नाम की घोषणा करने से इनकार कर दिया था। लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस के पास 543 सीटों में सिर्फ 44 सीटें हैं। जबकि लोकसभा में नेता विपक्ष के पद के लिए कुल सीटों का दस प्रतिशत यानि 55 सीटें होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+