राज्‍यसभा में आज होगी लोकपाल बिल पर चर्चा

Lokpal Bill to be discussed in Rajya Sabha today
नई दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे अनशन और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोकपाल बिल पर राज्‍यसभा में चर्चा के लिए अनुमति दे दी गई है। चर्चा के लिए 6 घंटे का समय दिया गया है। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि पिछली बार लोकसभा में बिल पास कर दिया गया था लेकिन राज्‍यसभा में इसकी चर्चा नहीं हुई थी। जिससे सरकार की मंशा पर सवाल उठाये जा रहे हैं। राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने कहा है कि हम सरकार को बिल के मसौदे में बदलाव नहीं लाने देंगे।

गौर हो कि लोकपाल बिल में यह मांग की गई है कि किसी जांच अधिकारी का ट्रांसफर लोकपाल से अनुमति मिलने के बाद ही किया जाएगा वहीं भ्रष्‍टाचार के किसी भी आरोपी को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जा सकेगा।

सरकार पर अन्‍ना हजारे के अनशन का भी प्रभाव पड़ रहा है जो कि लोकपाल बिल पास करवाने के लिए अपने गांव रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठे हुए हैं। आज अन्‍ना के अनशन का चौथा दिन है, अनशन में शामिल होने के लिए देश भर के सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचने लगे हैं। कल मेधा पाटकर वहां आई।

इसके अलावा कल अरूण जेटली ने भी अन्‍ना हजारे को लोकपाल के संबंध में एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्‍होने शिकायत की थी कि सरकार लोकपाल को एक स्‍वतंत्र इकाई नहीं बनाना चाहती है, जिससे कि बिल पास हो जाने के बाद भी यह एक सरकारी निकाय बनकर रह जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+