बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा: छपरा-कचहरी स्‍टेशन पर पटरी से उतरी लोकमान्‍य तिलक एक्‍सप्रेस

Train Derail In Bihar: बिहार के छपरा जिले में ट्रेन हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। छपरा जंक्‍शन के पास लोकमान्‍य तिलक एक्‍सप्रेस की दो बोगियां पटरी से पूरी तरह से उतर गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रेन जहां से ट्रैक बदलती है, वहीं से लोकमान्‍य तिलक उतर गई। मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। दुर्घटना स्‍थल पर गहरा अंधेरा होना बताया जा रहा है।

train

बिहार के छपरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास सोमवार शाम लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन नंबर 05101 स्पेशल छपरा-लोकमान्‍य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन से छपरा जंक्शन स्टेशन जा रही थी। ट्रेन क्रॉसिंग नंबर 65 के पास पटरी से उतर गई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। प्रभावित मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गनीमत ये रही कि ट्रेन जिस समय ट्रैक से उतरी थी हुई उस समय उसमें यात्री सवार नहीं थे। ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। सूचना के बाद रेलेवे विभाग के की ओर से तुरंत दुर्घटनाग्रस्त सहायता यान को मौके पर लाया गया। पटरी से उतरे कोच को हटाने का प्रयास काफी देर तक किया गया। देर शाम तक ट्रैक से उतरी ट्रेन को हटाया गया, जिसके बाद यातायात शुरू किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+