सार्क देशों के स्पीकरों के सम्मेलन में सुमित्रा महाजन ने दिया आपसी सहयोग पर जोर

लोकसभा स्पीकर ने कहा कि हम सभी अलग-अलग देशों से पहुंचे हैं, यहां एक साथ बैठे हैं, हम आपस में चर्चा करेंगे और एक आम राय बनाकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के लोकसभा अध्यक्षों के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उद्धघाटन किया। दो दिन तक चले वाले इस सम्मेलन में पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया है।
सार्क देशों के स्पीकरों के सम्मेलन में सुमित्रा महाजन ने दिया आपसी सहयोग पर जोर

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन देशों के लोकसभा अध्यक्षों के सम्मेलन के पहले दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि पाकिस्तान भी अगर इसमें हिस्सा लेता तो उन्हें बहुत ज्यादा खुशी होती। उन्होंने कहा कि हम सभी अलग-अलग देशों से पहुंचे हैं, यहां एक साथ बैठे हैं, हम आपस में चर्चा करेंगे और एक आम राय बनाकर एक दूसरे का सहयोग करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने दक्षिण एशियाई देशों में एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी अलग देश के निवासी हैं, सबकी संस्कृति भी अलग अलग है, सबकी भाषा अलग हो सकती है, लेकिन हमारा सोचने का तरीका और हमारे आस पास का वातावरण एक है, हम एक साथ प्रगति के पथ पर आगे बढेंगे।

इंदौर से सांसद श्रीमती महाजन ने इस मौके पर मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इंदौर का जायका भी लाजवाब हैं। इंदौर के होटल रेडिसन ब्ल्यू में आयोजित इस सम्मेलन में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत सहित अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के लोकसभा अध्यक्ष और प्रतिनिधि प्रमुख तौर पर शामिल हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+