बजट सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर रही लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन
नई दिल्ली। बजट सत्र शुरू होने से पहले आज लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रही हैं। बता दें कि सुमित्रा महाजन ने 30 जनवरी तो राज्यसभा के सभापति एम वेकैंया नायडू ने 31 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि यह बैठक सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के सहयोग हेतु बुलाई गई है। बता दें कि यह सत्र खास होने वाला है क्योंकि यह मोदी सरकार से कार्यकाल का आखिरी सत्र है।

ऐसे में इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा जबकि सत्र 13 फरवरी तक चलेगा। इस सत्र में कई अहम विधेयक पारित किए जाने की संभावना भी है। इस सत्र में मोदी सरकार द्वारा अंतरिम बजट पेश किया जाएगा, जबकि चुनाव संपन्न होने के बाद चुनी हुई नई सरकार द्वारा पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। अंतरिम बजट अरुण जेटली नहीं बल्कि कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल पेश करेंगे। बता दें कि वित्त मंत्री स्वास्थ्य कारणों से अमेरिका गए हुए हैं और वे बजट सत्र के दौरान मौजूद नहीं रहेंगे।
कब-कहां और कैसे पेश होगा बजट
1 फरवरी को वित्तमंत्री पीयूष गोयल सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। आपको बता दें कि 1999 से पहले बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। 1999 में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के समय ये परंपरा बदली गई। अब 11 बजे बजट पेश होता है। बजट पेश होने से पहले संसद भवन में डॉक्यूमेंट्स लाए जाएंगे, जिसके बाद कैबिनेट मीटिंग होगी, जिसकी अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में बजट से जुड़े अहम विषयों पर फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। आप 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से ONEINDIA पर बजट-2019 को हिंदी में LIVE देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें- सूरत में पीएम मोदी बोले- कड़े और बड़े फैसले लेने के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बेहद जरूरी
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications