लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं से की मुलाकात, पीएम मोदी, राहुल गांधी, सुप्रिया सुले सब थे मौजूद
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र के समापन के बाद सभी दलों के सांसदों से मुलाकात की। लोकसभा सचिवालय के हॉल में आयोजित इस बैठक में पक्ष और विपक्ष दोनों राजनीतिक दल के नेता मौजूद रहे। मानसून सत्र के दौरान सदन पर रखे मुद्दों पर एक दूसरे पर तीखी टिप्पणी करने वाले नेता इस बैठक में साथ बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आए।

अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं हैं। जिसमें ओम बिरला के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राकांपा (सपा) नेता सुप्रिया सुले समेत अन्य नेता बैठे नजर आ रहे हैं।
इस बैठक में प्रधानमंत्री सोफे पर बैठे थे और उनके बगल में स्पीकर ओम बिरला मौजूद थे। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीएम मोदी के दाहिनी ओर थोड़ी दूर वाली कुर्सी पर बैठे थे। वहीं अमित शाह और राजनाथ सिंह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दूर सामने बैठे थे।
मंत्री किरेन रिजिजू, किंजरापु राममोहन नायडू, चिराग पासवान, पीयूष गोयल के साथ विपक्षी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, कनिमोझी राहुल गांधी के समकक्ष बैठे नजर आए।
बता दें संसद का मौजूदा मानसून सत्र के 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था, बिरला ने आज सदन को अनिश्चित काल के लिए (अनिश्चित काल के लिए) स्थगित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications