Lok sabha security breach: मार्च और जुलाई में मनोरंजन ने की थी संसद की रेकी, तभी पता चला था जूते चेक नहीं होते
Lok sabha security breach, लोकसभा में बुधवार को दो युवकों ने कूदकर हड़कंप मचा दिया। इस पूरे मामले में 6 शामिल लोगों में 4 को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। इन आपोरियों में से एक कर्नाटक का रहने वाला मनोरंजन भी है।
कर्नाटक के रहने वाले मनोरंजन डी ने ही भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा से प्रवेश पास का इंतजाम किया था। मनोरंजन और अन्य लोगों पिछले कई महीने से इसी विरोध प्रदर्शन की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने जुलाई में संसद भवन की रेकी की थी।

उन्हें जुलाई में पता चला कि संसद में प्रवेश के दौरान जूतों की जाँच नहीं की जाती है। मनोरंजन ने जुलाई में पुराने संसद भवन में इसे देखा था। जो उनके मिशन को अंजाम देने के काम आया, क्योंकि फॉग क्रेकर उनके जूतों के अंदर छिपे हुए थे।
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, जुलाई में मनोरंजन दिल्ली आया था और एक सांसद के नाम पर जारी विजिटर पास पर संसद के अंदर गया था। वहां उसे पता चला कि जूतों की तलाशी नहीं होती है। इसके अलावा जुलाई में सागर भी लखनऊ से दिल्ली आया था, लेकिन संसद भवन के अंदर नहीं जा पाया था। उसने बाहर से ही रेकी की थी।
संसद भवन की रेकी सागर और मनोरंजन ने इसी साल के मार्च और जुलाई महीने में की थी। जुलाई में सागर शर्मा संसद भवन के पास आया था लेकिन अंदर नहीं घुस पाया था। घटना के एक दिन बाद बाहरी द्वार के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने संसद में प्रवेश करने वालों से अपने जूते उतरवाकर चेक कर रहे हैं।
इस ग्रुप का लीडर ललित झा बताया जा रहा है। जो फिलहार फरार है और उसकी आखिरी लोकेशन राजस्थान मिली है। पेशे से शिक्षक ललित कोलकाता के रहने वाला है। ये सभी भगत सिंह फैन पेज को फॉलो करते थे और शहीद की तरह कुछ करना चाहते थे। ये सभी पहले सोशल मीडिया से आपस में जुड़ने के बाद सिग्नल ऐप से भी जुड़े थे। 10 दिसंबर को एक-एक कर सभी अपने-अपने राज्यों से दिल्ली पहुंचे, मनोरंजन फ्लाइट से दिल्ली आया था।
आरोपी 10 दिसंबर की रात गुरुग्राम में विक्की और वृंदा के घर पहुंचे थे। देर रात ललित झा भी गुरुग्राम पहुंच गया था। अमोल शिंदे महाराष्ट्र से कलर वाले पटाखे लेकर आया था। सागर शर्मा ने 13 दिसंबर को सुबह लगभग 9 बजे महादेव रोड से सांसद प्रताप सिम्हा के पीए से पास एकत्र किया। इसके बाद सभी आरोपी इंडिया गेट पर मिले थे। यहां अमोल शिंदे ने सभी को कलर वाले पटाखे दिए।
इसके बाद सागर और मनोरंजन संसद में दाखिल हुए।जबकि अमोल और नीलम संसद भवन के बाहर हंगामा काट रहे थे, तब ललित झा उनका वीडियो बना रहा था। जैसे ही हंगामा बढ़ा ललित सभी का मोबाइल लेकर भाग गया।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications