Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने में 6 लोग शामिल, 4 पकड़े गए, दो की तलाश जारी
Lok Sabha Security Breach: संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन यानी आज अंदर और बाहर सुरक्षा में सेंध 6 लोगों ने मिलकर लगाई। यह सभी एक-दूसरे को 4 साल से जानते थे। सुरक्षा में सेंध मारने से कुछ दिन पहले ही इन लोगों ने मिलकर योजना बनाई और रेकी की थी। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने साझा की है।
पुलिस के सूत्रों ने यह भी बताया कि इन आरोपियों ने अपने प्लान को एग्जीक्यूट करने से पहले गुरुग्राम के एक घर में सभी टिके थे। मामले में अभी तक पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि बाकी दो की तलाश की जा रही है। छह लोगों में से पांच लोग जो दिल्ली के बाहर के थे, घटना से पहले गुरुग्राम में एक स्थान पर रुके थे। दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो लोग...

दरअसल, बुधवार को संसद में दो युवक दर्शक दीर्घा से अचानक सांसद के बेंच पर कूदे। कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाए। जल्द ही उन पर सांसदों ने काबू पा लिया गया। दोनों युवकों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में की गई है। वहीं, दूसरी तरफ संसद परिसर के बाहर एक पुरुष और एक महिला ने कनस्तरों से रंगीन गैस का छिड़काव किया। जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। दोनों की पहचान अनमोल और नीलम के रूप में हुई।
Parliament security breach | A total of six people were involved in the conspiracy. Four people were caught, while a search is underway for the remaining two. Out of the six persons, five people who were from outside Delhi, stayed at a location in Gurugram before the incident:…
— ANI (@ANI) December 13, 2023
सोशल मीडिया पर बनाई थी योजना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चारों एक-दूसरे को जानते थे। सूत्रों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से जुड़े थे और योजना बनाई थी। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली के बाहर से आए सभी पांच व्यक्ति गुरुग्राम में ललित झा नामक व्यक्ति के आवास पर एक साथ रुके थे। जबकि अन्य पांच की पहचान की पुष्टि हो गई है, छठा व्यक्ति अज्ञात है। एजेंसी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, पूरे ऑपरेशन की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications