उमर अब्दुल्ला ने मोदी-शाह को जीत की दी बधाई, बोले-बालाकोट ना होता तो ....

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए जहां एक तरफ प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ता दिख रहा है। वहीं बीजेपी अपने दम पर लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 300 सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस 50 सीटों पर आगे बढ़ रही है। रुझानों में बीजेपी की जीत पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने दोनों को बीजेपी और एनडीए की जीत का श्रेय दिया।

'मोदी-शाह को जीत का श्रेय'

'मोदी-शाह को जीत का श्रेय'

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की जीत पर उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल सही थे। अब बीजेपी और एनडीए को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना ही रह गया है। पीएम मोदी और अमित शाह को जिताऊ गठबंधन और बहुत प्रफेशनल कैंपेन के लिए श्रेय जाता है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और एनसी का गठबंधन था।

'बालाकोट ने बड़ा अंतर डाला'

उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी की जीत का श्रेय बालाकोट को दिया और कहा कि कौन कह सकता है कि अगर बालाकोट नहीं हुआ होता तो क्या होता। लेकिन यह सच है कि बालाकोट के बाद विपक्ष ने अपना अधिकांश हिस्सा खो दिया। ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर हम चर्चा कर सकते हैं। अगर 'चौकीदार चोर है' एक सही नारा था, अगर यह राफेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सही था। अगर हमने ग्रामीण संकट, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी को ठीक से प्रस्तुत किया होता। हमें बालाकोट के बयाज पुलवामा पर सवाल उठाना चाहिए था।

जम्मू-कश्मीर में ये हैं रुझान

जम्मू-कश्मीर में ये हैं रुझान

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 6 सीटें हैं। इन सीटों पर पांच चरणों में 11, 18, 23, 29 अप्रैल और 6 मई को मतदान हु था। दक्षिणी कश्‍मीर के अनंतनाग से प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती मैदान में हैं, वहीं श्रीनगर से प्रदेश के नेशनल कांफ्रेंस के अध्‍यक्ष फारूक अब्‍दुल्‍ला चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 के आम चुनाव में बीजेपी और पीडीपी ने तीन-तीन सीटें जीती थी। लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और पीडीपी को कांग्रेस जबरदस्त टक्कर देती हुई नजर आ रही है। बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और एनसी एक एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+