शीतकालीन सत्र का समापन, राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
संसद का शीतकालीन सत्र खत्म, राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र का आज (13 दिसंबर) समापन हो गया है। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद का ये सत्र 18 नवंबर से शुरू हुआ था। इस सत्र में कई ऐसे बिलों को पास किया गया, जिनकी चर्चा रही। इनमें सबसे अहम नागरिकता संसोधन एक्ट है। जिसे विपक्ष के भारी विरोध के बीच दोनों सदनों से मंजूरी मिली है। इसको लेकर पूर्वोत्तर में भारी हिंसा और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया है कि शीतकालीन सत्र में लोकसभा ने 14 विधेयक पारित किए और राज्य सभा ने 15 विधेयक पारित किए। उन्होंने बताया कि लोकसभा में प्रोडक्टिविटी 116 फीसदी और और राज्य सभा में 100 प्रतिशत रही।
इस सत्र में नागरिकता बिल के अलावा एसपीजी संसोधन, एससी एसटी आरक्षण को बढ़ाए जाने और कई अहम विधेयक पारित हुए हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के स्थानीय नेताओं की हिरासत और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर भी सदन में कई बार हंगामा हुआ।
शुक्रवार को सत्र का आखिरी दिन था। आखिरी दिन लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' के बयान पर हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने लगातार 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाए। जिसके बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications