आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्‍याशियों की तीसरी लिस्‍ट

Lok Sabha polls: AAP releases third list of candidates
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2014 के उम्‍मीदवारों की तीसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। जिसमें अलग अलग राज्‍यों से चुनाव लड़ने वाले 20 उम्‍मीदवारों के नाम हैं। ये राज्‍य उड़ीसा, मध्‍य प्रदेश, दिल्‍ली, चंडीगढ़, बिहार और केरल हैं। इन उम्‍मीदवारों में डॉक्‍टर प्रभाव रंजन, सविता भट्टी (स्‍टेज आर्टिस्‍ट) और साराह जोसेफ (लेखक) हैं।

Did you know: केजरीवाल को 2006 में सीएनएन आईबीएन इंडियन आफॅ द ईयर प्राइज मिला

पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन लोगों के नाम पर हम पुनर्विचार कर सकते हैं, अगर हमें इनके खिलाफ शिकायतें मिलती हैं। 'आप' ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के खिलाफ महात्‍मा गांधी के पोते राज मोहन गांधी को उतारा है।

देखें उम्‍मीदवारों के नाम

इसके पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिसार, हरियाणा में टिकट बंटवारे को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता पूर्व आईएएस युधवीर सिंह खयालिया को हिसार से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देने को नाराज हैं। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव के पोस्‍टर भी जलाये।

Did you know: सन 2006 में अरविंद केजरीवाल को पब्लिक सर्विस में सीएनएन आईबीएन इंडियन आफ द ईयर का पुरस्‍कार दिया गया। इसके अलावा 2010 में उन्‍हें इकॉनॉमिक टाइम्‍स द्वारा पॉलिसी चेंज एजेंट ऑफ द ईयर का ईनाम दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+