सर्वे: उत्तराखंड में कितनी सीटों पर खिल सकता है कमल, कौन है पीएम पद का पसंदीदा चेहरा
नई दिल्ली। साल 2019 के लोकसभा चुनाव को अब कुछ महीने ही रह गए हैं। ऐसे में न्यूज नेशन ने उत्तराखंड ओपीनियन पोल जानने की कोशिश की है कि हर पार्टी को कितने वोट मिल सकते हैं। उत्तराखंड के 5 लोकसभा चुनाव क्षेत्र - नैनीताल, अल्मोड़ा, गढ़वाल, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में जाकर लोगों की राय ली गई कि इस बार के चुनावों में किस पार्टी के जीतने की उम्मीद है। इस ओपीनियन पोल में लोगों का मन जानने की कोशिश की गई जिससे अंदाजा लग सके कि क्या इस बार के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की वापसी होगी या फिर बीजेपी 2014 के लोकसभा चुनाव जैसी जीत हासिल कर सकेगी? बता दें कि साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर कब्जा जमा कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। इसके पहले साल 2009 में कांग्रेस को सभी 5 सीटों पर जीत मिली थी जबकि साल 2004 में बीजेपी ने यहां तीन सीटें जीती थीं जबकि सपा और कांग्रेस ने एक एक सीट पर कब्जा जमाया था।

उत्तराखंड में किसको कितनी सीट?
ओपीनियन पोल के अनुसार उत्तराखंड में इस बार को चुनाव में 42 प्रतिशत वोट बीजेपी की झोली में होंगे, 34 प्रतिशत कांग्रेस की जबकि 7 प्रतिशत अन्य के हिस्से जाएंगे। बीजेपी को 4 सीटों पर जीत मिलेगी जबकि कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिलेगी।

उत्तराखंड में कौन है प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद?
उत्तराखंड में 52 प्रतिशत लोगों के लिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद है जबकि 23 प्रतिशत लोगों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री होना चाहिए। इसके अलावा 14 प्रतिशत लोग कोई अन्य विकल्प चाहते हैं। वहीं एजेंडे की बात करें तो 43 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी सरकार का प्रमुख एजेंडा विकास है जबकि 41 प्रतिशत इसे सिर्फ पॉलिटिक्स मानते हैं।

केंद्र में एनडीए और राज्य में बीजेपी से कितने संतुष्ट?
केंद्र सरकार के कामकाज से उत्तराखंड के 49 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं जबकि 39 प्रतिशत असंतुष्ट। इसके अलावा राज्य में बीजेपी की सरकार के कामकाज से 45 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं जबकि 31 प्रतिशत असंतुष्ट हैं। उत्तराखंड में 29 प्रतिशत जनता रोजगार को राज्य का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा मानती है।

रॉफेल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला कितना सही?
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी काफी समय से केंद्र सरकार पर राफेल डील को लेकर हमला कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस डील में बड़ा घोटाला हुआ है। ऐसे में जब उत्तराखंड की जनता से इसपर उनकी राय मांगी गई तो 37 प्रतिशत ने बताया कि राहुल गांधी का ये आरोप सही है जबकि 35 प्रतिशत का मानना है कि ये आरोप आधारहीन हैं और किसी तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है जबकि 28 प्रतिशत लोग इसपर कुछ कह नहीं सकते।

क्या मोदी सरकार ने चीन और पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब?
इस ओपीनियन पोल के दौरान जब उत्तराखंड के लोगों से पूछा गया कि क्या केंद्र की नरेंद्र मोदा सरकार पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में सफल हुई है? तो इसपर 46 प्रतिशत लोगों ने हामी भरी है जबकि 41 प्रतिशत लोगों को लगता है कि केंद्र सरकार ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुई है।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications