Mahua Moitra: 'मामला बहुत गंभीर है...', लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने अब महुआ मोइत्रा को किया तलब
Mahua Moitra bribe row: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लाए गए 'कैश फॉर क्वेश्चन' आरोपों के संबंध में गुरुवार (26 अक्टूबर) को लोकसभा की एथिक्स कमेटी की मीटिंग हुई। लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने कहा कि, महुआ मोइत्रा केस बहुत ज्यादा गंभीर है। लोकसभा पैनल ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को तलब किया है।
'पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने' के आरोपों के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई आरोप लगाए है। निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई गुरुवार को लोकसभा की एथिक्स कमेटी में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक आज लगभग तीन घंटे की कार्यवाही में समिति ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई दोनों के आरोपों को सुना और उनके द्वारा महुआ मोइत्रा पर लगाए गए आरोपों के हर पहलू पर चर्चा की।
लोकसभा की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष मीटिंग के बाद क्या बोले?
लोकसभा की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर गहन जांच के लिए मामले के प्रमुख पहलुओं पर विवरण मांगा है।
सोनकर ने एथिक्स कमेटी की कार्यवाही के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमने वकील और निशिकांत दुबे के पक्ष को सुन लिया है। आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, हमने महुआ मोइत्रा को मंगलवार (31 अक्टूबर) को बुलाने का फैसला किया है। उन्हें आकर मामले पर अपना पक्ष रखना चाहिए।"
पत्र में कोरोबारी दर्शन हीरानंदानी द्वारा संसद में प्रश्न पूछने के लिए महुआ मोइत्रा को रिश्वत देने के सबूत साझा करने का दावा किया गया है। ये प्रश्न कथित तौर पर अडानी समूह को टारगेट करने के लिए पूछे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications