Lok Sabha Elections results 2019: जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग से महबूबा मुफ्ती पीछे

अनंतनाग। जम्‍मू कश्‍मीर से भी लोकसभा चुनावों के नतीजे (Lok Sabha Elections Results 2019) आने लगे हैं। श्रीनगर से जहां पूर्व मुख्‍यमंत्री नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के मुखिया उमर अब्‍दुल्‍ला ने जीत दर्ज की है तो वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती हार की तरफ बढ़ रही हैं। महबूबा दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग से मैदान में थीं और वह यहां पर पीछे चल रही हैं। साल 2014 में अनंतनाग से महबूबा ने बड़ी जीत दर्ज की थी।

mehbooba-mufti.jpg

पीएम मोदी को दी बधाई

अनंतनाग में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को देखते हुए तीन चरणों में मतदान कराने का फैसला लिया गया था। जहां अनंतनाग में 23अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ था। अनंतनाग, पीडीपी की मुखिया और राज्‍य की पूर्व मुख्‍यमंत्री रहीं महबूबा मुफ्ती का संसदीय क्षेत्र है। साल 2014 में महबूबा मुफ्ती यहां पर छह लाख वोटों से जीती थीं। अनंतनाग में इस बार 18 उम्‍मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इस बार के चुनावों में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के हसनैने मसूदी आगे चल रहे हैं। फिलहाल महबूबा तीसरे नंबर पर हैं और दूसरे नंबर पर कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर हैं। हालांकि महबूबा ने अपनी जीत का गम भुलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह को बधाई दी है। महबूबा ने ट्वीट किया और लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी आपको इस एतिहासिक जनादेश के लिए बधाई। आज का दिन निश्चित तौर पर बीजेपी और इसके सहयोगियों का दिन है।' इसके साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी पर भी तंज कसा है। महबूबा ने लिखा है, 'कांग्रेस के लिए समय आ गया है जब वह एक अमित शाह तलाश ले।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+