'वंदे मातरम्' पर नीतीश के रिएक्शन पर गरमाई सियासत, जेडीयू ने सफाई में कही बड़ी बात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के प्रचार दौरान बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की रैली का एक वीडियो सामने आया था। इस रैली में अपना भाषण समाप्त करने के बाद मंच पर मौजूद सभी नेता और पीएम मोदी वंदे मातरम् और 'भारत माता की जय' नारा लगा रहे थे लेकिन सीएम नीतीश कुमार मंच पर चुपचाप बैठे रहे। इसको लेकर काफी बवाल मचा था जिसपर अब जेडीयू की तरफ से बड़ा बयान आया है।

हमें नारे से परहेज नहीं लेकिन इसे दूसरों पर मत थोपिए

हमें नारे से परहेज नहीं लेकिन इसे दूसरों पर मत थोपिए

जब जेडीयू नेता केसी त्यागी से पत्रकारों ने पूछा कि क्या वंदे मातरम् और भारत माता की जय जैसे नारे से नीतीश कुमार सहज महसूस नहीं कर रहे हैं? इसपर केसी त्यागी ने कहा कि हमें भारत माता की जय और वंदे मातरम् से कोई समस्या नहीं है लेकिन इसे दूसरों पर थोपना सही नहीं है। जो लोग नारे लगाना चाहते हैं, उन्हें लगाने दीजिए और जो लोग ऐसा नहीं करना चाहते हैं, उनपर भी आप मत थोपिए।

ये भी पढ़ें: बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

नारे एनडीए के संयुक्त कार्यक्रम का हिस्सा नहीं- जेडीयू

नारे एनडीए के संयुक्त कार्यक्रम का हिस्सा नहीं- जेडीयू

जदयू के वरिष्ठ नेता ने स्पष्ट किया कि ये नारे भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए के सयुंक्त कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं। ये नारे बीजेपी और जनसंघ के कार्यक्रमों में लगाए जाते रहे हैं। हमें संघ और बीजेपी के कार्यक्रमों में नारों पर आपत्ति नहीं है, लेकिन हम यह कहना चाहते हैं कि वे एनडीए के संयुक्त कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं। 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' को लेकर देश में सियासत गरमाती रही है और बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान इसे एक मुद्दा बनाने की कोशिश की है।

वंदे मातरम् के दौरान मुस्कुरा रहे थे नीतीश कुमार

वंदे मातरम् के दौरान मुस्कुरा रहे थे नीतीश कुमार

केसी त्यागी ने यह भी कहा कि अगर मुसलमान वंदे मातरम् कहने के बजाय देश की प्रशंसा करना चाहते हैं, तो यह समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे इस्लाम के अंदर है कि वो किसी और चीज को पूज्य मानने को तैयार नहीं हैं। जो मुस्लिम बोलना चाहते हैं बोल सकते हैं। दरअसल, दरभंगा में चुनावी रैली के बाद मंच पर एनडीए के सभी सहयोगी दलों के प्रमुख मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने वंदे मातरम् के नारे लगाए तो मंच मौजूद सभी नेताओं ने हाथ उठाकर उनका साथ दिया, लेकिन इस दौरान बिहार के सीएम और राज्य ने खास सहयोगी नीतीश कुमार ने उनकी नारेबाजी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और अपनी कुर्सी पर चुपचाप बैठे मुस्कुराते रहे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और नीतीश कुमार ट्रोल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+