लोकसभा चुनाव: सीएम योगी का दावा "राम लला" कांग्रेस को दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुंबई में प्रचार करने पहुंचे थे। चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम येागी पालघर पहुंचे थे। यहां पर उन्‍होंन इंडिया गठबंधन पर जमकर प्रहार बोला। इसके साथ ही सीएम योगी ने दावा किया कि "राम लला" कांग्रेस को दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे।

इसके साथ ही सीएम योगी ने विपक्षी दल पर 26/11 के दौरान सुरक्षा कर्मियों की शहादत पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। पालघर की जनता-जनार्दन इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर बूथ पर 'कमल' खिलाने जा रही है।

cm yogi

पालघर के अलावा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अधिवक्ता उज्ज्वल निकम के लिए प्रचार करने के लिए यहां एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि मौजूदा चुनाव "राम भक्तों" और "राम द्रोहियों" के बीच चयन करने के बारे में है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने महाराष्‍ट्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा राम भक्‍त एक राष्‍ट्र भक्‍त है जो भार के लोगों को सेवा करेगा और देश की प्रगति के लिए काम करेगा।

उन्‍होंने कहा एक राम भक्‍त जिसने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त किया। वह लोगों और देश के सम्‍मान के साथ साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है,

मुंबई उत्तर मध्य, जहां चे कांग्रेस ने अपनी शहर प्रमुख वर्षा गायकवाड़ को उम्‍मीदवार को उतारा है।

बता दें महाराष्ट्र के 12 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इन सीटों के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया। इससे पहले सीएम योगी महाराष्‍ट्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+