Lok Sabha Elections 2024: क्या मिशन 400 पूरा कर पाएगी BJP? नया सर्वे चौंकाने वाला
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दलों ने अभी से ही एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। भाजपा जहां पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा कर रही है कि तीसरी बार भी देश में मोदी सरकार आएगी और इस बार वो 400 सीटें जीतेगी तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अपने कठिन दौर से गुजर रही है।

हाल ही में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को हराने के लिए बना इंडिया अलायंस भी बिखराव के दौर से गुजर रहा है।
ऐसे में एनडीए के लिए इंडिया ब्लॉक कैसे चुनौती बन पाएगा ये एक बड़ा प्रश्न है। लेकिन जिस तरह से भाजपा 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है, क्या वो भी अतिआत्मविश्वास नहीं है? ये भी सवाल लोगों के मन में घूम रहा है।
क्या बीजेपी आसानी से मिशन 400 पूरा कर लेगी?
अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो क्या बीजेपी आसानी से मिशन 400 पूरा कर लेगी, इसी सवाल का जवाब जानने के लिए इंडिया टूडे और सी वोटर ने मिलकर 'मूड ऑफ नेशन ' सर्वे किया, जिसमें जनता ने जो जवाब दिया वो काफी चौंकाने वाला है।
'मूड ऑफ द नेशन' ने सर्वे किया
'मूड ऑफ द नेशन' के सर्वे में लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 335 सीटें मिल रही हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 166 सीटें और अन्य के खाते में 42 सीटें मिलती दिख रही हैं। सर्वे के हिसाब से तो अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए ही बाजी मारता दिख रहा है लेकिन सर्वे में उसे साल 2019 से 18 सीटें कम मिलती दिख रही हैं, यानी कि वो मिशन 400 से दूर ही है।
क्या थी साल 2019 में चुनाव परिणाम की स्थिति?
- बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं।
- बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 353 सीटें मिली थीं।
- यूपीए को 91 सीटें मिली थीं ।
- कांग्रेस को 52 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।












Click it and Unblock the Notifications