'भाजपा ने सियासी फायदे के लिए नफरत को बढ़ावा दिया', सोनिया गांधी ने BJP-PM मोदी को घेरा

Lok Sabha Election 2024: देश में जारी लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसी के साथ सोनिया गांधी ने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील।

सोनिया गांधी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। तीसरे चरण के मतदान के बीच कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

Sonia Gandhi support appeal

वीडियो संदेश जारी कर पीएम को घेरा

अपने एक वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि, "आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।

नफरत को बढ़ावा दिया: सोनिया

सोनिया गांधी ने इनका की वजह पीएम मोदी को बताया। साथ ही कहा कि देश का यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है। उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है।

कांग्रेस को वोट देने की अपील

वहीं जनता से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगते हुए सोनिया गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर एक मजबूत भारत का निर्माण करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+