गजब का संयोग! इस बार राहुल गांधी देंगे AAP को वोट, केजरीवाल दबाएंगे 'हाथ' के सामने वाली बटन
Delhi Lok Sabha Election 2024, देश में चल रहे लोकसभा चुनावों में पांच चरण का मतदान हो चुका है। अब 25 मई को छठे चरण का मतदान होगा। छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात सीटों पर भी मतदान होना है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। एनडीए में दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि इंडिया गठबंधन में चार सीटें आप के पास हैं और तीन सीटें कांग्रेस के पास है।
कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी चांदनी चौक से जयप्रकाश अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार उदित राज चुनावी मैदान में है। जबकि आप की ओर से नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सही राम, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में एक मजेदार संयोग देखने को मिला है।

राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ पर बटन नहीं दबा पाएंगे। वे अपने गठबंधन के सहयोगी आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाडू को अपना वोट देंगे। क्योंकि नई दिल्ली सीट पर आप के कैंडिडेट सोमनाथ भारती चुनावी मैदान में है। जिसके चलते राहुल गांधी और सोनिया गांधी झाड़ू के निशान पर अपना वोट डालेंगे।
राहुल गांधी का अधिकारिक आवास वैसे तो तुकगल लेन में है। हालांकि वे फिलहाल अपनी मां सोनियां गांधी के साथ रहते हैं। ये पूरा इलाका नई दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। इसी तरह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2020 के लोकसभा चुनावों में अपना वोट उत्तर पश्चिम दिल्ली में डालेंगे। जहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज मैदान में है।
यह सीट इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई है। जिसके चलते केजरीवाल हाथ के निशान को अपना वोट देंगे। हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमारने भी इस बात की पुष्टि की थी कि, इस बार राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एक दूसरे की पार्टी को अपना वोट देंगे।
यही नहीं चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह दिलचस्प है कि मैं 'आप' को वोट दूंगा और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को। इस बात की भी जानकारी राहुल गांधी को कन्हैया कुमार ने उस सभा में दी थी।












Click it and Unblock the Notifications