Exit Polls 2024 से कुछ घंटे पहले प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कितनी सीटें जीत रही भाजपा?
Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024: देश में आज शाम को चुनावी शोर पूरी तरह से थम जाएगा। शनिवार को अंतिम चरण का मतदान पूरा होने वाला है, जिसके बाद अब देश की नजर 4 जून जारी होने वाले परिणामों पर होगी, हालांकि इससे पहले वोटिंग खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल्स में नई सरकार को लेकर अपनी-अपनी संभावनाएं जाहिर की जाएगी।
इस बीच एग्जिट पोल (Exit Polls) जारी होने से कुछ घंटे पहले राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के प्रदर्शन पर क्या कुछ बताया, जानिए?

प्रशांत किशोर ने दोहराई अपनी भविष्यवाणी
प्रशांत किशोर ने एक बार फिर भविष्यवाणी की है कि भाजपा 303 सीटें जीत सकती है, जो कि पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में जीती सीटों की संख्या के बराबर है। बता दें कि 2019 में बीजेपी ने 303 सीटों पर जीत हासिल की थी और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए ने 353 सीटों पर कब्जा किया था।
प्रशांत किशोर ने द प्रिंट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि,"मेरे आकलन के अनुसार भाजपा उसी या उससे थोड़े बेहतर नंबरों के साथ वापस आने वाली है। पश्चिमी और उत्तरी भारत में मुझे सीटों की संख्या में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है। पार्टी को भारत के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों से पर्याप्त समर्थन मिला है।"
दक्षिण में भाजपा ने खुद को किया मजबूत
प्रशांत किशोर ने पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भाजपा की सीटों की संख्या और वोट शेयर में संभावित वृद्धि का भी आसार जताया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी ने ज्यादा प्रयास किए हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में मतदाताओं की भाजपा के साथ अपेक्षाकृत अपरिचितता के कारण लाभ की उम्मीद है।"
पहले भी की थी ये भविष्यवाणी
मालूम हो कि इससे पहले जन सुराज पार्टी के प्रमुख और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए दावा किया था कि भगवा पार्टी की सीटों की संख्या 2019 के 303 के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है। एनडीटीवी से प्रशांत किशोर ने कहा था कि "मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार वापस आ रही है। उन्हें पिछले चुनाव के समान संख्याएं मिल सकती हैं या थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications