देश के इस अरबपति नेता ने की है ‘कुचिपुड़ी’ डांसर से शादी, सोशल मीडिया पर पति से ज्यादा एक्टिव हैं पत्नी
Naveen Jindal Love Story: लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक पहले कांग्रेस को हरियाणा में तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि यहां से कांग्रेस के पूर्व सांसद और मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल ने दो दिन पहले ही पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और भाजपा ने बिना कोई देर किए उन्हें कुरुक्षेत्र से लोकसभा के रण में उतार दिया है।

मालूम हो कि नवीन जिंदल केवल सियासी जगत का ही नहीं बल्कि कारोबारी जगत का भी मशहूर चेहरा है, ऐसे में निश्चित तौर पर उनका कांग्रेस को छोड़ना पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।
आपको बता दें कि वो साल 2004 और साल 2009 में कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं, एक लग्जरी लाइफ जीने वाले नवीन , जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमोटर भी हैं और खास बात ये है कि हाल ही में जारी हुए इलेक्टोरल बॉन्ड के डेटा से पता चलता है कि उनकी कई कपंनियों ने बहुत सारी राजनीतिक पार्टियों को तगड़ा चंदा दिया है।
हरियाणा के प्रसिद्ध बिजनेसमैन नवीन जिंदल , कांग्रेस के अमीर नेताओं में शामिल रहे हैं लेकिन अब वो भाजपा का हिस्सा है। आमतौर पर कम बोलने वाले नवीन जिंदल मशहूर उद्योगपति ओम प्रकाश जिंदल के सबसे छोटे बेटे हैं।
पिता हरियाणा सरकार में पूर्व बिजली मंत्री थे
9 मार्च 1970 को हरियाणा के हिसार में जन्मे नवीन ने सियासत और बिजनेस दोनों को ही बचपन से ही काफी करीब से देखा है, दरअसल इनके पिता हरियाणा सरकार में पूर्व बिजली मंत्री के पद पर थे तो वहीं उनकी मां सावित्री जिंदल भी हरियाणा सरकार में साल 2024 में मंत्री रह चुकी हैं।
देश की जानी-मानी कुचिपुड़ी डांसर हैं शालू जिंदल
टेक्सास विश्वविद्याल से एमबीए करने वाले नवीन जिंदल की पत्नी शालू जिंदल भी उनकी तरह काफी लोकप्रिय हैं। खास बात ये है कि वो देश की जानी-मानी 'कुचिपुड़ी डांसर' हैं और मशहूर सोशल वर्कर हैं। सोशल मीडिया पर पति जिंदल से ज्यादा एक्टिव रहने वाली शालू जिंदल अपने पति के साथ हमेशा साए की तरह रहती हैं। एक इंटरव्यू में नवीन जिंदल ने अपनी और शालू की पहली मुलाकात के बारे में बताया था।
नवीन जिंदल ने कहा था कि 'उनकी और शालू की शादी वैसे तो अरेंज्ड थी, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, दोनों के परिवारवाले पहले से एक-दूसरे को जानते थे, मैं शालू से पहली बार दिल्ली के ओल्ड एयरपोर्ट पर मिला था और इनसे मिलने के बाद शादी के लिए 'ना' करने का कोई सवाल ही नहीं था। मैंने झट आकर घरवालों को बता दिया था कि 'आपलोग आगे बढ़ सकते हैं' और इसके बाद फिर हमारी शादी हो गई।'
नेशनल बाल भवन की चेयरपर्सन है शालू जिंदल
मालूम हो कि शालू जिंदल देखने में काफी खूबसूरत हैं, वो देश के मशहूर ओसवाल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ओसवाल एग्रो मिल्स और ओसवाल ग्रीनटेक के संस्थापक अभय कुमार ओसवाल हैं। वो नेशनल बाल भवन की इस वक्त चेयरपर्सन भी हैं।
'पति और ससुराल वालों का भारी सपोर्ट मिला'
शालू जिंदल ने कहा था कि 'वो देश के उन लकी लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पति और ससुराल वालों का भारी सपोर्ट मिला और इसी वजह से वो अपने शौक को समय दे पाती हैं।' उन्होंने नवीन जिंदल को अपनी लाइफ का वरदान कहा था। मालूम हो कि इस कपल को शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। ये दोनों सियासी और कारोबारी जगत के हसीन कपल कहे जाते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications