सियासत के इस हैंडसम हंक का आया था महिला पत्रकार पर दिल, 4 साल के अफेयर के बाद रचाया था ब्याह

BJP Leader Jitin Prasada Love Story Hindi: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (BJP Leader Jitin Prasad) को भारतीय जनता पार्टी ने पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट दिया है, जितिन प्रसाद के चक्कर में भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया।

Jitin Prasada

जिसके बाद सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि 'आखिर ऐसा क्या है जो बीजेपी जितिन प्रसाद को इतनी तवज्जो दे रही है? राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि जितिन के सहारे बीजेपी ब्राह्मण वोटों को अपने साथ लाने का प्रयास कर रही है, क्या ऐसा हो पाएगा? इसका जवाब तो चुनावी परिणाम ही बताएंगे।

जितिन प्रसाद हैंडसम नेताओं में शामिल रहे हैं

आपको बता दें कि 50 बरस के जितिन प्रसाद देश के हैंडसम नेताओं में शामिल रहे हैं और इसी वजह से उनकी लवलाइफ भी काफी चर्चित रही थी। मालूम हो कि जितिन को अपने से पांच साल छोटी एक महिला पत्रकार से प्रेम हुआ था और दोनों ने चार साल की डेटिंग के बाद शादी की थी।

जितिन प्रसाद की पत्नी का नाम नेहा सेठ है

गौरतलब है कि जितिन प्रसाद की पत्नी का नाम नेहा सेठ है और वो मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता लखनऊ के एक संभ्रात परिवार से हैं। हद से ज्यादा खूबसूरत नेहा ने लखनऊ के 'ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज' से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी और वो पहली बार 2007 में जितिन प्रसाद से एक इवेंट में मिली थीं।

पहली नजर में ही नेहा को दिल दे बैठे थे जितिन प्रसाद

जितिन ने पहली नजर में ही नेहा को पसंद कर लिया था, वो उनकी सुंदरता और स्मार्टनेस से बहुत ज्यादा प्रभावित थे। दोनों में जान-पहचान हुई और फिर शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला और फिर एक दिन दोनों ने अपने दिल की बातें एक-दूसरे से कह दीं, लगाचार चार साल तक दोनों ने अपना रिश्ता दुनिया से छिपाकर रखा।

'30 साल की उम्र क्रॉस हो गई है...'

इधर नेहा के घरवाले बहुत ज्यादा उनकी शादी को लेकर परेशान थे क्योंकि तब नेहा किसी भी रिश्ते को बिना सुने ही मना कर देती थीं, एक दिन उनके घरवालों ने उनसे पूछा कि 'वो शादी क्यों नहीं कर रही हैं?'

16 फरवरी 2010 को लखनऊ में दोनों की शादी हुई

तब भी नेहा ने उन्हें कुछ नहीं बताया लेकिन इसके बाद ही जितिन के घरवालों ने नेहा के लिए अपने बेटे का रिश्ता भेजा और तब जाकर दोनों के प्यार की सच्चाई लोगों के सामने आई और इसके बाद दोनों के घरवालों ने बिना देर किए शादी की सहमति दे दी और इसके बाद 16 फरवरी 2010 को लखनऊ में दोनों की शादी हुई।

लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन

इसके बाद 20 फरवरी 2010 लखनऊ में एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ जिसमें राजनीति जगत के भारी-भरकम लोगों ने शिरकत की थी।

इस पावर कपल को शादी से दो बच्चे हैं

आपको बता दें कि नेहा ने TOI और CNN-IBN जैसी बड़े मीडिया चैनल्स में काम किया है । शादी के बाद उन्होंने करियर छोड़ दिया और इस वक्त वो नेहा जितिन प्रसाद बनकर वैवाहिक जीवन के आनंद ले रही हैं। इस पावर कपल को शादी से दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी ) हैं। बेटे का नाम जनव प्रसाद एवं बेटी का नाम जनन्या प्रसाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+