Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो इस राज्य में NDA पर भारी पड़ेगा INDIA Alliance? क्या कहता है सर्वे?
Loksabha elections 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को जहां पूरा भरोसा है कि वो इस बार 400 सीटों के साथ जीत की हैट्रिक पूरी करेगी, तो वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में बिखराब होने से लोगों के मन में कई सवाल पैदा हो गए हैं।

आपको बता दें रविवार को पीएम मोदी ने असम को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज वहां पर 11000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है।
उनका ये दौरा लोकसभा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है। क्या उनका ये कदम एनडीए को बड़ी जीत असम में दिला पाएगा? क्या इंडिया गठबंधन पूर्वोत्तर में बड़ी चुनौती एनडीए के लिए बन पाएगा? यही प्रश्न लोगों के दिमाग में कौंध रहा है।
इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया
इसी बात का जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया, जिसमें उसमे जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो क्या असम में खिलेगा कमल? इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी? आपको बता दें कि असम में लोकसभा की 14 सीटें हैं।
इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। उसने सर्वे में एनडीए को पूर्णबहुमत दिया है, यानी कि सर्वे के मुताबिक यहां की 14 सीटों में सारी सीटें एनडीए को और शून्य सीटें इंडिया अलायंस को जाती हैं। निश्चित तौर पर ये रिजल्ट अलायंस के लिए चिंता पैदा करते हैं। मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
इंडिया टीवी के Opinion Poll का परिणाम
- कुल सीटें 14
- एनडीए-14
- इंडिया अलायंस-0
ये था साल 2019 असम लोकसभा चुनाव परिणाम
- कुल सीटें 14
- बीजेपी -9 सीटें
- कांग्रेस-3 सीटें
- एआईयूडीएफ - 1 सीट
- आईएनडी -1 सीट
जबकि साल 2014 के आम चुनावों में भी बीजेपी ने7 सीटें, कांग्रेस ने 3, एआईयूडीएफ ने 7 और 1 सीट निर्दलीय ने जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications