Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में कितने नेता झेल रहे आपराधिक मामले, क्या कहती है ADR रिपोर्ट, जानिए

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तहत मतदान 13 मई को होना है, जिसमें 10 राज्यों में 96 सीटों के लिए वोटिंग होगी। ऐसे में जिक्र एडीआर की रिपोर्ट का भी हो रहा है, जिसमें उन कैंडिडेट्स का भी नाम है, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक पांच उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जिन के खिलाफ रेप के मामले भी दर्ज हैं। लिस्ट में ऐसे कई कैंडिडेट हैं, जो आपराधिक मुकदमे झेल रहे हैं।

96 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को होने वाले चौथे चरण के तहत कुल 10 राज्यों में लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है, जिसके लिए 1710 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (ADR) ने उम्मीदवारों की ओर से नामांकन के समय दिए गए हलफनामे के आधार पर ये आंकड़े जारी किए हैं।

Lok Sabha Elections 2024

किन कैंडिडेट्स पर गंभीर आपराधिक मामले
एडीआर के मुताबिक चौथे चरण के 274 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपारिधक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। जिसमें तेलंगाना के 85 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके अलावा आंध्र प्रदेश के 69, महाराष्ट्र के 53 और उत्तर प्रदेश के 30 उम्मीदवारों पर गंभीर आपाराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि सात उम्मीदवारों के हलफनामे साफ न होने की वजह से उनका विश्लेषण नहीं हो पाया है। इनमें आंध्र प्रदेश की चार, महाराष्ट्र की 2 और तेलंगाना की एक सीट शामिल है।

एडीआर के मुताबिक अगले चरण के मतदान में 96 में से 58 फीसदी संसदीय क्षेत्र संवेदनशील हैं, जहां तीन या फिर अधिक कैंडिडेट्स ने अपने ऊपर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। जबकि इन उम्मीदवारों में 17 को दोषी ठहराया जा चुका है। 11 उम्मीदवारों पर हत्या के मामले दर्ज हैं तो 30 पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. वहीं 50 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं, जबकि पांच उम्मीदवारों पर बलात्कार के मामले दर्ज हैं.

चौथे चरण में कितने महिला पुरुष मैदान में
चौथे चरण में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, जम्मू कश्मीर में चुनाव कराया जाएगा। कुल 1710 उम्मीदवारों में से 1540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+