लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू, PM मोदी को लेकर कही ये बात

Congress MP Ravneet Singh Bittu Joins BJP: आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इसके साथ ही सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार को भी चुनावी मैदान में उतार रही हैं। चुनाव से पहले आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए।

बीजेपी का दामन थामने पर रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री को पंजाब से बहुत प्यार है। वे राज्य के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को क्यों पीछे रहना चाहिए?

BJP

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं रवनीत सिंह

बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी का दामन थामन लिया। इससे पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली सीएम को निशाने पर लिया था।

अरविंद केजरीवाल को लिया था निशाने पर

उन्होंने हमले करते हुए लिखा था कि केजरीवाल एंड पार्टी स्वराज और जन लोकपाल का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन विडंबना यह है कि वे सबसे बड़े ठग साबित हुए। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता केजरीवाल के समर्थन में खुलकर सामने आए थे।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब के किसान, मजदूर और उद्योग को साथ लाने की जरूरत है। लोगों को पता है कि सरकार 10 साल रही और आगे भी रहेगी। हम क्यों पीछे रहें। हमारी पंजाब क्यों पीछे रहे।

यह भी पढ़ें- 'वरुण को कांग्रेस में....', टिकट नहीं मिलने पर अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी के गांधी को दिया खुला ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+