Satta Bazaar:7वें चरण के मतदान से पहले इस सट्टा बाजार ने कही चौंकाने वाली बात,बताया BJP को मिलेंगी कितनी सीटें
Munbai Satta Bazar: 1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण का मतदान है और इस चरण के साथ ही देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे और इसके बाद पूरे देश की नजर 4 जून पर रहेगी क्योंकि उस दिन चुनावी नतीजे सामने आएंगे।
देश का अगला पीएम कौन होगा इस बारे में पता 4 जून की दोपहर को लग जाएगा। भाजपा को पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे तो वहीं विपक्ष को पूरा विश्वास है कि देश की जनता पूरी तरह से उसके साथ है।

भाजपा ने पूरा चुनाव विकास के आधार पर लड़ा है तो वहीं विपक्ष ने पूरे चुनाव प्रचार में यही कहा है कि 'लोकतंत्र बचाना है तो मोदी को हटाओ'। अब लोगों के दिल-दिमाग पर किनका असर है, ये तो चुनावी परिणाम बता देंगे।
लेकिन इससे पहले सट्टा बाजरों में भी सीटों को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं, देश के लोकप्रिय सट्टा बाजार फलौदी ने तो देश में बीजेपी की सरकार बनवा दी है लेकिन अब उसके बाद मुंबई के एक बड़े सट्टा बाजार ने बीजेपी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
भाजपा का 400 पार का सपना पूरा नहीं होने वाला!
इस सट्टा बाजार का कहना है कि देश में भले ही भाजपा सरकार बनाएगी लेकिन उसका 400 पार का सपना पूरा नहीं होने वाला है, वो 295-305 के बीच सिमट जाएगी। महाराष्ट्र और राजस्थान में उसकी कुछ सीटें कम हो सकती हैं। चूरू, झुंझुनूं और बाड़मेर में भाजपा को झटका भी लग सकता है और ये कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं।
लेकिन फिर भी बीजेपी बड़े आराम से बहुमत के आंकड़े ( 272 सीटें ) को छू लेगी। कुल मिलाकर फलोदी की तरह मुंबई का सट्टा बाजार भी एनडीए की वापसी करा रहा है। देखते हैं उसकी भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं।
चुनाव आयोग ने इस बार सात चरणों में मतदान करवाया
आपको बता दें कि 19 अप्रैल से शुरू हुए मतदान का दौर 1 जून को समाप्त होगा। चुनाव आयोग ने इस बार सात चरणों में मतदान करवाया है। इस मैराथन जैसे काम के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को , चौथे चरण का चुनाव 13 मई , पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को , छठे चरण का चुनाव 25 मई को और सातवें चरण की वोटिंग शनिवार को होने जा रही है।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications