Lok Sabha Elections: वो तीन राज्य, जहां अकेले ही लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकती है बीजेपी

लोकसभा चुनाव करीब आ गए हैं, जहां एक ओर विपक्षी दल एकजुट हो रहे, तो वहीं बीजेपी ने कुछ अहम राज्यों में अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला लिया है। हालांकि उसकी ये रणनीति कितनी कामयाब होगी, ये चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा।

दरअसल कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि बीजेपी कुछ राज्यों में नए साथियों की तलाश कर रही, लेकिन हाल ही में हाईकमान ने कई दौर की बैठक की और अपना मन बदल दिया। अब पंजाब, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरेगी।

Lok Sabha Elections

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक पंजाब में बीजेपी अपने पुराने साथी अकाली दल के साथ जाना चाहती थी, लेकिन बात नहीं बनी। अकाली दल पहले एनडीए में ही था। साथ ही बादल परिवार की महिला नेता हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री थीं, लेकिन किसानों से जुड़े विवादित कानून की वजह से उसने गठबंधन तोड़ दिया।

इसी तरह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कर्नाटक को गंवा दिया। वहां पर उसकी जेडीएस के साथ गठबंधन की योजना थी, लेकिन पार्टी ने अब अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

चंद्रबाबू नायडू से बातचीत रही फेल?
आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और बीजेपी के गठबंधन की चर्चा थी। टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की थी। अब खबर आ रही कि पार्टी ने टीडीपी के साथ गठबंधन का प्लान कैंसिल कर दिया है।

पुराने गठबंधन रहेंगे बरकरार
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में बीजेपी का पहले से स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन चल रहा। वहां पर वो कोई बदलाव नहीं करेगी।

4 राज्यों के चीफ बदले
वहीं बीजेपी हाईकमान ने हाल ही में चार अहम राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदला है। इसके तहत पार्टी ने डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, बाबूलाल मरांडी को झारखंड, सुनील जाखड़ को पंजाब और जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+